तो क्या बिग-बॉस में आने के लिए जायरा वसीम ने किया ये सब?
नई दिल्ली। युवा अभिनेत्री जायरा वसीम ने हाल ही में एक्टिंग से रिटायर होने का ऐलान किया है। जायरा ने कहा है कि बॉलीवुड में रहते हुए वो अपने मजहब से दूर होती जा रही हैं। जायरा के इस फैसले के बाद कई तरह के सवाल उनके फैसले पर हो रहे हैं। अब आईडब्लयूएमबज नाम की वेबसाइट ने दावा किया है कि जायरा इस साल टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा हो सकती हैं।
बिग-बॉस निर्माताओं ने किया जायका से संपर्क!
आईडब्लयूएमबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में कर चुकीं जायरा वसीम बिग बॉस 13 का हिस्सा हो सकती हैं। बताया गया है कि जायरा के फैसले के बाद इस पर कई विवादित बयान भी आए हैं और जायरा लोकप्रियता बढ़ी है। बिग बॉस हमेशा से ही विवादित लोगों का चुनाव करता आया है। ऐसे में उन्होंने जायरा से संपर्क किया है। हालांकि इन तमाम रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है, इस पर कुछ कहना मुश्किल है। इस शो का इसका प्रसारण सितंबर में होगा।
तो क्या जायरा पब्लिसिटी के लिए कर रहीं ये सब?
जायरा की बिग-बॉस में आने की रिपोर्ट पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स ने सवाल किया है कि अगर बॉलीवुड को वो मजहब के लिहाज से अच्छा नहीं मान रहीं तो बिग-बॉस के घर में कौन सा पुण्य का काम करेंगी। वहं कुछ यूजर्स ने कहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वो सस्ती लोकप्रियता के लिए ही ये सब कर रही हों।
'जायरा के एक्टिंग छोड़ने के पीछे हो सकता है उनका ब्वॉयफ्रेंड'
जायरा ने फैसले से चौंकाया
कश्मीर से आने वाली 19 साल की अभिनेत्री जायरा वसीम ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख फिल्में छोड़ने का ऐलान कर दिया।जायरा ने लिखा कि इस फैसले के पीछे इस्लाम से दूर हो जाना है। अब वो अल्लाह के रास्ते पर चलना चाहती हैं। जायरा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इंज पिंक फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है।
वित्त मंत्री सीतरमण के बजट से क्या सस्ता, क्या महंगा, पूरी लिस्ट