जायरा वसीम छेड़छाड़ केस: मुंबई कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति को दी जमानत

नई दिल्ली। दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ कथित छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी को मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी। कोर्ट ने आरोपी शख्स, विकास सचदेवा को 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। बता दें कि अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ के आरोप में विकास सचदेवा को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

विस्तार एयरलाइंस में हुई थी छेड़छाड़

विस्तार एयरलाइंस में हुई थी छेड़छाड़

बता दें कि जायरा वसीम ने आरोप लगाया था कि विस्तार एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जाते समय एक व्यक्ति ने फ्लाइट में उनके साथ छेड़खानी की थी। जायरा ने फ्लाइट के रोते हुए सोशल मीडिया पर उस अनुभव को साझा किया था। जायरा ने बताया कि फ्लाइट में वो व्यक्ति उनके हाथ, गर्दन और पीठ पर अपने पैर रगड़ रहा था। जायरा का आरोप है फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने भी उनकी सहायता नहीं की। जायरा ने एक फोटो भी जारी किया था जिसमें आरोपी व्यक्ति का पैर जायरा के हाथ के पास था।

चश्मीद की गवाही के बाद आया नया मोड़

चश्मीद की गवाही के बाद आया नया मोड़

जायरा की शिकायत मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में नया मोड़ तब आया जब उसी फ्लाइट में सफर कर एक सहयात्री ने सामने आकर विकास सचदेवा को निर्दोष बताया। सहयात्री के इस बयान के बाद पुलिस की जांच में भी नया मोड़ आ गया। पुलिस को दिए गए बयान में इस चश्मदीद गवाह ने कहा है कि वह आरोपी विकास सचदेवा को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता। अपने बयान में सहयात्री ने बताया कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं देखा, जिससे लगे कि सचदेवा ने अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की हो।

विस्तारा एयरलाइंस ने कहा- नहीं हुई छेड़छाड़

विस्तारा एयरलाइंस ने कहा- नहीं हुई छेड़छाड़

मामला सामने आने के बाद डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइंस से इस मामले में जवाब मांगा था। विस्तारा एयरलाइंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विमान के अंदर क्रू के किसी भी सदस्य को ऐसा नहीं लगा कि जायरा के साथ बदसलूकी हुई है। डीजीसीए को लिखे अपने दो पेज के जवाब में विस्तारा ने लिखा है कि विमान में जायरा के साथ किसी पुरुष ने छेड़छाड़ या बदसलूकी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+