क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: हॉकी छोड़ फुटबॉल के मैदान में उतरीं जहीर खान की पत्नी, कमर में साड़ी बांधकर मारी किक

शाहरुख खान के साथ 'चक दे! इंडिया' फिल्म में हॉकी में सबसे ज्यादा गोल दागने वाली सागरिका घटगे अब फुटबॉल की फील्ड पर भी चमकने को तैयार हैं। हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे को साड़ी में फुटबॉल की किक मारते हुए देखा गया।

Google Oneindia News
Sagarika Ghatge

मुंबई। शाहरुख खान के साथ 'चक दे! इंडिया' फिल्म में हॉकी में सबसे ज्यादा गोल दागने वाली सागरिका घटगे अब फुटबॉल की फील्ड पर भी चमकने को तैयार हैं। हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे को साड़ी में फुटबॉल की किक मारते हुए देखा गया। कमर में साड़ी बांध सागरिका ने ऐसी किक मारी कि देखने वाले हैरान रह गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चले हैं। जानिये आखिर क्यों हॉकी और क्रिकेट का मैदान छोड़ फुटबॉल खेल रही हैं सागरिका!

हॉकी की बजाय फुटबॉल खेल रहीं सागरिका

हॉकी की बजाय फुटबॉल खेल रहीं सागरिका

जहीर खान की पत्नी सागरिका हॉकी की खिलाड़ी रह चुकी हैं और अपना टैलेंट उन्होंने फिल्म 'चक दे! इंडिया' में भी दिखाया था। नेशनल लेवल की ये हॉकी खिलाड़ी अब फुटबॉल के मैदान में उतर आई है। अब हॉकी से गोल करने की बजाय वो जोरदार किक मारकर गोल दागेंगी जिसके शुरुआत उन्होंने हाल ही में की। मुंबई में सागरिका को साड़ी पहन कर फुटबॉल खेलते हुए देखा गया।

मराठी फिल्म में खेलेंगी फुटबॉल

मराठी फिल्म में खेलेंगी फुटबॉल

सागरिका फुटबॉल के मैदान में जरूर उतर रही हैं, लेकिन असल में नहीं, बल्कि 70 एमएम के पर्दे पर। उनकी नई फिल्म रिलीज को तैयार है जिसमें वो फुटबॉल खेलती नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'मॉनसून फुटबॉल' है, जिसमें वो एक हाउसवाइफ बनीं है। सागरिका का किरदार अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहता है और इसके लिए उसके संघर्ष को दिखाया जाएगा।

देखिये कैसे मारी साड़ी में किक

फिल्म मराठी में है जिसका निर्देशन मिलिंद के. उके ने किया है। फिल्म में सागरिका को लेने पर डायरेक्टर ने कहा, 'इस फिल्म के लिए सागरिका ही मेरी पसंद थीं। सागरिका को भी कहानी अच्छी लगी और वो इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रही हैं।' डायरेक्टर ने आगे कहा कि ये अपनी तरह की पहली मराठी फिल्म है क्योंकि इससे पहले महिला के फुटबॉल खेलने पर कोई फिल्न नहीं बनी है। सागरिका को फुटबॉल खेलते देखने के लिए दर्शक अभी से उत्साहित हैं। (वीडियो साभार: Instagram/viralbhayani)

A post shared by Ajit Shil (@ajitshil83) on

ये भी पढ़ें: एक सेकेंड की 'चालाकी' से बच गई स्कूटर सवार की जान, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Comments
English summary
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge Plays Football In Saree, Pictures And Videos Goes Viral.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X