आंध्रा CM जगन रेड्डी की पार्टी पर आरोप, वोटर्स को लुभाने के लिए बांट रहे तिरुपति बालाजी के लड्डू
Tirumala Tirupati Laddu: आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लग रहा हैं। पंचायत चुनावों के साथ अब तिरुमाला-तिरुपति लड्डुओं के वितरण पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) के पवित्र "लड्डू प्रसादम" का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
वाईएसआरसीपी पर मतदाताओं के बीच 'प्रसादम' वितरित करने के लिए नए लॉन्च किए गए पीडीएस डोर-डिलीवरी वाहनों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप ये है कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को वोट देने के लिए मतदाता पर्ची के साथ लोगों को 'लड्डू' दिए गए थे।
చంద్రగిరి నియోజకవర్గం తొండవాడ పంచాయతీలో వైసీపీ నేతలు పరమపవిత్రమైన శ్రీవారి లడ్డూలను ఓట్ల స్లిప్పులతో కలిసి పంచుతూ స్వామివారికి మహాపచారం తలపెట్టారు. @ysjaganకి,వైసీపీనేతలకు ఎన్నికలపైనే కానీ, ఏడుకొండలవాడిపై భక్తిలేదు.(1/5) pic.twitter.com/EHwlwXFy6u
— Lokesh Nara (@naralokesh) February 19, 2021
वायरल वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाया गया है कि YSRCP मतदाताओं के बीच "प्रसादम" वितरित करने के लिए चंद्रगिरी जोन की थोंडावाड़ा पंचायत में नई लॉन्च पीडीएस डोर-डिलीवरी वाहनों का उपयोग कर रहा है।
చిత్తూరు జిల్లా,చంద్రగిరి అసెంబ్లీ, తొండవాడ పంచాయతీ పరిధిలో అధికార వైఎస్ఆర్సిపి @YSRCParty కలియుగ దైవం శ్రీ వెంకటేశ్వరస్వామి వారి తిరుమల లడ్డూలు, అందులోను రాష్ట్ర ప్రభుత్వం బియ్యం పంపిణీ చేసే (నిత్యఅవసర సరుకుల)రవాణా చేసె వాహనాల్లో పంపిణీ చేసి ఓటర్లను ప్రలోభపెట్టి ,దేవుడిని (1/2) pic.twitter.com/NoPxGVx7SJ
— S. Vishnu Vardhan Reddy (@SVishnuReddy) February 20, 2021
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की, जिन्होंने लड्डू प्रसादम बांटा। लोकेश ने सत्ताधारी दल के नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज करने की भी मांग की। भाजपा ने भी कार्रवाई की मांग की।
एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेता विष्णुवर्धन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि क्या इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ है? टीटीडी को तुरंत इस पर मामला दर्ज कराना चाहिए और हम राज्य चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हैं। बीजेपी नेता ने श्रीनिवास से तत्काल इस्तीफे की मांग रखी है।