YSRC ने राज्य भर में शुरू किया जनसंपर्क अभियान, हर दिन 15 परिवारों के साथ करेंगे बातचीत
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं। जिसको लेकर सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने राज्य भर में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। एपी को जगन की आवश्यकता क्यों है? थीम पर आधारित इस जनसंपर्क अभियान की शुरूआत गुरुवार को 700 से अधिक गांव/वार्ड सचिवालयों मे हो चुकी है।

इस अभियान को वाईएसआरसी स्वयंसेवकों की मदद से 23 नवंबर तक 7,610 सचिवालयों के दायरे में चलाया जाएगा । इस अभियान के तहत स्वयंसेवक एक दिन में 15 परिवारों के साथ बातचीत करेंगे।
इस कार्यक्रम को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि वाईएसआरसी के मंडल अध्यक्ष और स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों तक जनसंपर्क करें और उन्हें पिछले चार वर्षों में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के शासन के तहत राज्य ने जो विकास हासिल हुआ है ये समझाएं। इसके अलावा लोगों की सरकार से क्या उम्मीदें हैं इसका पता लगाए।
वाईएसआरसी के नेता ने बताया राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों के मिले लाभों को उजागर करते हुए फ्लेक्स बैनर अभियान के पहले दिन सचिवालयों में लगाए गए थे।
वाईएसआरसी नेता ने बताया पार्टी के मंडल अध्यक्ष इस अभियान के तहत संबंधित गांवों में रात भर ठहरेगे। सुबह में, वे 24 पन्नों की एक पुस्तिका वितरित करेंगे, जिसमें वाईएसआरसी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा और इसका शासन पिछले टीडीपी शासन की तुलना में कैसे अलग है ये भी उजागर किया जाएगा।
वाईएसआरसी कुरनूल जिला अध्यक्ष बीवाई रमैया ने आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनाव में जगन सरकार की सत्ता में वापसी की आवश्यकता पर बल देते हुए अध्यक्ष ने कहा अगर पार्टी फिर से चुनी जाती है तो पिछले चार वर्षों में हासिल किया गया विकास जारी रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications