YSR Congress 15 दिनों में 175 विधानसभाओं को कवर करेगी, जानिए इस खास अभियान का मकसद
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। विपक्ष के हमले के बीच वाईएसआर कांग्रेस ने अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क सर्वे शुरू किया है। 15 दिनों में 175 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी YSR Congress पार्टी अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान चला रही है। 'सबसे बड़ा' जन संपर्क सर्वेक्षण को Jagananna Ma Bhavishyathu नाम दिया गया है।
जगन्नाथ मा भविष्यथु अभियान को शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने इसे अपनी तरह की पहली पहल करार दिया। वाईएसआरसी के कार्यकर्ता अगले 15 दिनों तक घर-घर घूमेंगे। 20 अप्रैल तक सर्वेक्षण के दौरान सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा, सचिवालय के संयोजक, गृह सरधुलु (Gruha Saradhulu) के साथ, अगले 15 दिनों में कुल 1.60 करोड़ परिवारों के साथ बातचीत करेंगे। जनता से पांच सवालों के जवाब मांगेंगे। फिर मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला स्टिकर घरों पर चिपकाया जाएगा।
स्टीकर का मकसद ये दिखाना होगा कि सर्वेक्षण पूरा हो गया है। YSR कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से बातचीत की और शुक्रवार को 'जगनन्ने मा भविष्यथु' के तहत पांच सवालों के जवाब मांगे।
जनता से संपर्क के दौरान YSR कांग्रेस और TDP कि पिछली सरकार-प्रशासन के बीच अंतर बताया जाएगा। यह आकलन भी किया जाएगा कि और किन कार्यक्रमों को लागू किया जा सकता है। फीडबैक पब्लिक सपोर्ट नामक किताब में दर्ज होंगे।
शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने कहा कि अगर लोग सरकारी योजनाओं से खुश हैं, तो वे 8296082960 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार और भेदभाव के बिना कल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं।
उन्होंने याद दिलाया कि टीडीपी शासन के दौरान, यह जन्मभूमि समितियां थीं जिन्होंने तय किया कि लाभार्थी कौन होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा, वाईएसआरसी वास्तविक लाभार्थी नहीं खोएगी। विजयनगरम में सर्वे के दौरान समय पर पेंशन और अम्मा वोडी प्रोत्साहन पर सवाल पूछा गया।












Click it and Unblock the Notifications