मशहूर YouTuber Danish Zehen की सड़क हादसे में मौत, सदमे में फैंस
मुंबई। युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय यूट्यूबर दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। 21 साल के दानिश जेहन यूट्यूब पर अपने वीडियोज के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेहन की कार उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब वे आज सुबह की एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। दानिश जेहन की अकस्मात मौत से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है।

दानिश जेहन यूट्यूब के अलावा अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस थे। सोशल मीडिया पर दानिश काफी सुर्खियों में रहते थे और उनके इंस्टाग्राम पेज पर 891k फॉलोअर्स हैं। लोकप्रिय यूट्यूबर ब्लॉगर दानिश जेहन ने हाल ही में MTV Ace Of Space के लिए भी शूटिंग किया था।
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के हेयर स्टाइल के साथ वे वीडियो में अक्सर दिखाई देते थे। दानिश मुंबई के ही एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते थे। फिलहाल हादसे की जांच में पुलिस जुटी है और इस मामले में पुलिस ने और कुछ नहीं बताया है। वहीं, जेहन के फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications