'यार मैंने लाइफ में कभी 300 स्पीड नहीं मारी', फेमस यूट्यूबर की रफ्तार ने ली जान, बाइकर अगस्त्य चौहान की मौत
Agastay Chauhan Accident: युवाओं के अंदर अपनी बाइक राइडिंग से फेमस हुए चर्चित यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।

Youtuber Agastay Chauhan: हाई स्पीड बाइकिंग के लिए फेमस यूट्यूबर बाइकर अगस्त्य चौहान की यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल के पास मौत हो गई, जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान उनकी बाइक 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी और वो वीडियो बना रहे थे।
यूट्यूबर बाइकर अगस्त्य चौहान जिस पावर बाइक और हाई स्पीड बाइक राइडिंग के लिए फेमस थे, उसी 'शौक' ने उनकी जिंदगी छीन ली। सुपरबाइक राइडिंग के लिए मशहूर YouTuber अगस्त्य चौहान 300 की स्पीड पर बाइक चलाकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कंट्रोल खो दिया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में अगस्त्य की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रो राइडर 1000 के नाम से चैनल
देहरादून का रहने वाला 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान दिल्ली आया हुआ था। उसका प्रो राइडर 1000 के नाम से यूट्यूब चैनल है, जिसके 1.24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इसी के साथ इंस्टा पर भी उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।
अगस्त्य ने एक दिन पहने ही दिल्ली जाने का अपना आखिरी वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने दिल्ली पहुंचने और अपनी बहन के गिफ्ट के बारे में बताया था। इसी के साथ वीडियो में बाइक दौड़ाते हुए अगस्त्य ने कहा था कि यार मैंने कभी 300 नहीं मारी है।
यूट्यूबरों की मीटिंग में दिल्ली आया था
अगस्त्य चौहान निंजा ZX10R सुपरबाइक से दिल्ली से लॉग राइड के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार रेसिंग वो अपने ग्रुप केे साथ बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहा थे। इसी बीच रास्ते में यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हेलमेट पहने के बावजूद उसकी जान नहीं बची पाई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आनंद कुलकर्णी DIG अलीगढ़ ने बताया कि 3 मई को एक सूचना मिली थी कि अगस्त्य चौहान के साथ सड़क हादसा हुआ है। वे बाइक से थे। बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया है। घटना से थोड़ी देर पहले उनके द्वारा एक वीडियो बनाया गया था, जिसमें वे तेज रफ्तार के बारे में और 300 की स्पीड तक पहुंचने के बारे में बात कर रहे थे। कुछ लोगों ने भी बताया कि वे अपने बाइक से काफी तेजी से जा रहे थे।
फैंस हो रहे दुखी
बहुत कम उम्र में ही अगस्त्य चौहान को यूट्यूब के जरिए काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। उनके के पास कई सुपर बाइकें थीं। हाल ही में स्टंट करने के कारण उत्तराखंड पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था। इधर, अगस्त्य चौहान की मौत की खबर के बाद फैंस उनके लास्ट वीडियो पर कमेंट करते हुए दुख जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications