Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gmail, यूट्यूब समेत गूगल की सभी सेवाएं डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स आधे घंटे रहे परेशान

नई दिल्ली: गूगल की सभी सेवाएं सोमवार शाम को अचानक डाउन हो गईं। जिस वजह से करोड़ों यूजर्स आधे घंटे तक परेशान रहे। इसके कुछ ही देर बाद गूगल के सभी प्लेटफॉर्म ने अधिकारिक बयान जारी कर सर्वर डाउन होने की जानकारी दी। भारत के अलावा गूगल की सेवाएं दुनियाभर में डाउन हुईं, लेकिन सर्च इंजन सही तरीके से काम करता रहा। वहीं गूगल डाउन की ये खबर तुरंत ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी।

google

सोमवार शाम 5 बजे के करीब जब यूजर्स ने यूट्यूब इस्तेमाल करना चाहा तो उन्हें एक बंदर की फोटो के साथ सर्वर में दिक्कत का मैसेज दिखा। इसके बाद YouTube ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पता है कि आप में से बहुत से लोग YouTube का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हमारी टीम को इस गड़बड़ी की जानकारी है और इस पर तेजी से काम हो रहा है। जैसे ही सेवाएं सही होंगी, वैसे ही यूजर्स को सूचित कर दिया जाएगा। हालांकि अब सभी सेवाएं सामान्य हो गई हैं।

वहीं जब यूजर्स ने जीमेल खोलने की कोशिश की तो उन्हें इरर का मैसेज दिखने लगा। साथ ही कई यूजर्स को "हमें खेद है, आपका खाता अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है" का मैसेज मिला। वेबसाइट को ट्रैक करने वाली DownDetector के मुताबिक गूगल की सभी सेवाएं सोमवार शाम को भारत, जापान, अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों में प्रभावित हुईं। जिसमें Google Drive, Hangouts, Meet, Play और Duo भी शामिल हैं। इसके अलावा गूगल मैप पर भी लोगों को रास्ता देखने में दिक्कतें हुईं। हालांकि अभी सभी एंड्रायड और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगी हैं। वहीं गूगल डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+