YouTube ने काम करना शुरू किया, करीब 1 घंटा परेशान रहे यूजर्स
नई दिल्ली। बुधवार सुबह करीब एक घंटा यूट्यूब यूजर्स परेशान रहे क्योंकि सुबह से ही यूट्यूब ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से लोगों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि अब वापस यूट्यूब अपनी पूरी फार्म में आ गया है, इस बारे में कंपनी की ही ओर से जानकारी दी गई है।

जिस वक्त सर्वर डाउन था, उस दौरान यूट्यूब की वेबसाइट खोलने पर वो खुल नहीं रही थी और ना ही वीडियो प्ले हो रहे थे। सूचना मिलने के बाद यूट्यूब ने ट्वीट करके इसके लिए माफी मांगी थी। यूट्यूब का कहना था कि 'यूट्यूब टीवी' और 'यूट्यूब म्यूजिक' नहीं चल रहे हैं, इस परेशानी को ठीक कर लिया जाएगा और सूचना दी जाएगी। फिलहाल अब समस्या ठीक हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications