पंजाब: राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती गई कालिख, कांग्रेस नेताओं ने दूध से किया साफ
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में यूथ अकाली दल के नेताओं ने लुधियाना में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। प्रतिमा पर कालिख पोते जाने के कुछ देर बाद कांग्रेसी नेताओं ने वहां पहुंचे और दूध से प्रतिमा मे लगाई गई कालिख को साफ किया। दरअसल राजीव गांधी के प्रतिमा पर कालिख पोते जाने के पीछे भारत रत्न वापस लेने वाला विवाद है। इस संबंध में लुधियाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।
दिल्ली विधानसभा में ये मुद्दा उठने के बाद विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (SAD) भी अब राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी विरोध के चलते लुधियान में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती गई थी। प्रतिमा पर कालिख पोतते वक्त नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी भी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेताओं को यह कहते हुए सुना गया कि राजीव गांधी की प्रतिमा को सही रूप दिया गया है। नेताओं ने 1984 में हुए सिख दंगों में सिखों की हत्या के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh asks Sukhbir Singh Badal to apologise for vandalistaion of Rajiv Gandhi statue by Shiromani Akali Dal (SAD) workers in Ludhiana. (file pic) pic.twitter.com/tN3ZH607ZB
— ANI (@ANI) December 25, 2018
सीएम
ने
कहा
कि
अपनी
हरकतों
पर
माफी
मांगे
नेता
पंजाब
मुख्यमंत्री
कैप्टन
अमरिंदर
सिंह
ने
सुखबीर
सिंह
बादल
से
लुधियाना
में
शिरोमणि
अकाली
दल
के
कार्यकर्ताओं
द्वारा
राजीव
गांधी
की
मूर्ति
के
साथ
बर्बरता
के
लिए
माफी
मांगने
को
कहा
है।
हालांकि
अभी
तक
इस
संबंध
में
शिरोमणि
अकाली
दल
के
नेताओं
का
कोई
बयान
सामने
नहीं
आया
है।
चर्चा
ये
भी
है
कि
कांग्रेस
कार्यकर्ता
जब
राजीव
गांधी
की
प्रतिमा
को
दूध
से
साफ
कर
रहे
थे
तो
वे
भी
उस
दौरान
उन्होंने
अकाली
दल
के
खिलाफ
जमकर
नारेबाजी
की
और
उनके
खिलाफ
जल्द
से
जल्द
मामला
दर्ज
करने
की
मांग
की।
Ashwani Kapoor, DCP Ludhiana: Statue of Rajiv Gandhi was blackened by 8-10 people earlier today, 2 of which were identified and 1 has been arrested. Search for other unidentified persons is underway. pic.twitter.com/LnWLVVANcr
— ANI (@ANI) December 25, 2018
यह भी पढ़ें- देश के सबसे लंबे डबल डेकर पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अर्जुन टैंक का वजन झेलने में भी सक्षम