Sanjana Jatav Youngest MP: संजना जाटव बनीं राजस्‍थान की सबसे युवा सांसद, भरतपुर में 51983 वोटों से जीतींं

Sanjna Jatav Youngest MP Bharatpur Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में देश के सबसे कम उम्र के सांसदों में शांभवी चौधरी के साथ ही संजना जाटव का नाम भी शामिल हो गया है। कांग्रेस उम्‍मीदवार संजना जाटव ने राजस्‍थान की भरतपुर सीट से जीत दर्ज की है जबकि शांभवी चौधरी समस्‍तीपुर से जीती हैं।

भरतपुर लोकसभा सीट राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा गृह जिला है। कांग्रेस की संजना जाटव ने सीएम शर्मा के इलाके में सेंधमारी लगाकर भाजपा के रामस्‍वरूप कोली को हरा दिया।

Youngest MP india Sanjna Jatav

भरतपुर लोकसभा चुनाव में संजना जाटव ने कुल 5 लाख 79 हजार 890 वोट हासिल किए जबकि भाजपा के रामस्‍वरूप कोली को 5 लाख 27 907 वोट मिले। जाटव ने 51 हजार 983 वोटों से जीत हासिल की।

राजस्‍थान की यंगेस्‍ट सांसद संजना जाटव की उम्र महज 26 साल है। छह माह पहले राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2024 में 409 वोटों से संजना जाटव हार गई थीं। अब लोकसभा चुनाव में संजना जाटव ने भाजपा से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।

यंगेस्‍ट सांसद संजना जाटव की जीवनी (Youngest MP Sanjana Jatav Biography in Hindi)

बता दें कि संजना यादव राजस्‍थान के अलवर जिले की कठूमर तहसील के गांव समूची की रहने वाली हैं। संजना जाटव का पीहर भरतपुर के भूसावर में है। पति अलवर के खेड़ली कस्बा निवासी कप्तान सिंह राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल है। संजना जाटव ने एलएलबी तक की पढ़ाई की है और ये अलवर जिला परिषद सदस्‍य भी रह चुकी हैं। जाटव को प्रियंका गांधी के करीबी युवा नेताओं में से एक माना जाता है। ये गांधी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' से भी जुड़ी हुई है।

Shambhavi Chowdhary Youngest MP Bihar

शांभवी चौधरी 25 साल की उम्र में सांसद बनीं (Youngest MP Shambhavi Chowdhary Biography in Hindi)

उधर, बिहार की समस्तीपुर सीट पर शांभवी चौधरी महज 25 साल की उम्र में सांसद बन रही है। शांभवी चौधरी ने 4 लाख 483167 वोट हासिल किए हैं। 1 लाख 59 हजार 807 वोटों से शांभवी ने कांग्रेस के सनी हजारी को हराया। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा है।

दलित समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाली शांभवी चौधरी की शादी बिहार के पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से हुई है। दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+