क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

17वीं लोकसभा के सबसे यंग और सबसे बूढ़े सांसद को जानिए

Google Oneindia News

नई दिल्ली- 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों की औसत उम्र 54 साल से ज्यादा है। ऐसा इसलिए है कि आधे से ज्यादा सांसद 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। करीब एक-तिहाई सांसद तो रिटायरमेंट की दहलीज को भी पार कर चुके हैं। आइए देखते हैं कि उम्र की कसौटी पर कैसी है इसबार की हमारी लोकसभा।

चंद्राणी मुर्मू

चंद्राणी मुर्मू

चंद्राणी मुर्मू (Chandrani Murmu) मौजूदा लोकसभा की सबसे कम उम्र की सांसद हैं। उनकी उम्र सिर्फ 25 साल है, जो कि चुनाव लड़ने के लिए मिनिमम ऐज है। मुर्मू ओडिशा (Odisha) की क्योंझर (Keonjhar) लोकसभा सीट से बीजू जनता दल (BJD) के टिकट पर चुनी गई हैं। वो बीजेपी की अनंता नायक (Ananta Nayak) को 66,203 वोटों से हरा कर संसद पहुंची हैं।

नुसरत जहां

नुसरत जहां

चंद्राणी मुर्मू के अलावा कई और युवा महिला सांसद लोकसभा में दाखिल हुई हैं। नुसरत जहां (Nusrat Jahan) सिर्फ 29 साल की उम्र में लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। वह पश्चिम बंगाल की बशीरहाट (Basirhat) सीट से टीएमसी की टिकट पर चुनी गई हैं। वो पेशे से अभिनेत्री हैं और उन्होंने 3.5 लाख से भी ज्यादा अंतर से चुनाव जीता है।

मिमी चक्रवर्ती

मिमी चक्रवर्ती

30 साल की मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) भी पेशे से अभिनेत्री हैं। वह पश्चिम बंगाल की जादवपुर (Jadavpur) लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली मिमी की जीत का अंतर भी करीब 3 लाख वोटों को रहा है।

रक्षा निखिल खड़से

रक्षा निखिल खड़से

महाराष्ट्र की रावेर (Raver) लोकसभा क्षेत्र से चुनी गईं रक्षा निखिल खड़से (Raksha Nikhil Khadse) भी युवा सांसदों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ 32 साल की उम्र में ये सफलता पाई है। वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को 3.30 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया है।

डॉ. शफिकुर रहमान बर्क

डॉ. शफिकुर रहमान बर्क

यूपी की संभल (Sambhal) लोकसभा सीट से चुने गए डॉ. शफिकुर रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rehman Barq) 17वीं लोकसभा के सबसे बुजुर्ग सांसद हैं। उनकी उम्र 86 साल है। वे समाजवादी पार्टी (SP) के टिकट पर चुने गए हैं। उन्होंने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी (PARAMESHVAR LAL SAINI) को 1,74,826 वोटों से हराया है।

आधे से ज्यादा सांसदों की उम्र 50 से अधिक

आधे से ज्यादा सांसदों की उम्र 50 से अधिक

मौजूदा लोकसभा में आधे से ज्यादा सांसद 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। यंग सांसदों की बात करें तो इनकी संख्या सिर्फ 8 है, जो 30 साल से कम आयु के हैं। जबकि, लगभग एक-तिहाई यानी 177 सांसद 60 साल से भी ज्यादा के हैं। वहीं, 31 से 40 साल के बीच के 57, 41 से 50 साल के 129 सांसद भी इसबार लोकसभा में पहुंचे हैं। ये हाल तब है जब 303 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने पिछली लोकसभा में अपने 75 साल ज्यादा उम्र वाले सांसदों का टिकट काट दिया था।

इसे भी पढ़ें- जानिए किन वजहों से BJP ने 40 साल बाद पश्चिम बंगाल में लहराया भगवाइसे भी पढ़ें- जानिए किन वजहों से BJP ने 40 साल बाद पश्चिम बंगाल में लहराया भगवा

Comments
English summary
youngest and oldest MP of the 17th Lok Sabha
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X