अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का निधन
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का गुरुवार रात देहांत हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी और वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही उन्हें पैरालायसिस का अटैक आया था जिसके बाद उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत देखते हुए उन्हें लोटस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही उनकी हालत में सुधार देख परिजन घर ले आए थे।

कमला दीक्षित की मौत की खबर से भाजपाइयों में शोक है। कमला दीक्षित ने राम जन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे भाजपा के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। कई बार चुनावों में उम्मीदवारों के साथ प्रचार में भी हिस्सा लिया। अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी बहन के निधन की सूचना फोन से दी गई। चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े अवध बिहारी थे। अटल बिहारी वाजपेयी पांचवें नंबर के हैं।












Click it and Unblock the Notifications