आईये जानते हैं ..'डिजिटल इंडिया' के बाद कैसा होगा इंडिया
नई दिल्ली। पूरे देश को इंटरनेट से जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी 'डिजिटल इंडिया' परियोजना के लागू होने से हमारे देश की तस्वीर और तकदीर बदलेगी या नहीं, यह जानने के लिए अभी कुछ वक्त लगेगा लेकिन इससे पहले जान लेते हैं वो बातें जिनके दम पर बदलेगी भारत की तस्वीर-तकदीर।
डिजिटल इंडिया के क्या होंगे फायदे
- अब कागजी काम एकदम से बंद हो जायेगा जमीन, मकान की रजिस्ट्री हर जगह कंप्यूटर होगाष
- अस्पतालो में ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट मिलेगा।
- हॉस्पिटल के कंप्यूटर में हर ओपीडी की जानकारी मौजूद होगी।
- ई बस्ता, ई लॉकर जैसी सुविधा होंगी जिसमें हमेशा के लिए आपका डाटा सुरक्षित होगा।
- इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को सरकारी छात्रवृत्ति मिलेगी।
- बीएसएनल अब टेलिफोन एक्सचेंज की जगह नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क का प्रयोग करेगी।
- इस प्रोग्राम के तहत हर बस-टैक्सी में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
- देश में बीपीओ और कॉल सेंटरों की संख्या बढ़ेगी तो नौकरी भी बढ़ेगी।
- ग्रामीण इलाकों में भी कंप्यूटर अनिवार्य हो जायेंगे।
- 2.5 लाख गांवों में ब्रॉडबैंड और यूनिवर्सल फोन कनेक्टिविटी की सुविधा दी जायेगी।
- . रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, अस्पताल में हर जगह डाटा अपडेट होंगे और सीसीटीवी फुटेज लगेंगे।
- 2.5 लाख स्कूलों, सभी यूनिवर्सिटीज में वाई-फाई, पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट।
- 1.7 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी। 8.5 करोड़ लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
- पूरे भारत में ई-गवर्नेंस।
- इस सुविधा के तहत लोग अपने पैन, आधार कार्ड, मार्कशीट्स और अन्य जरूरी दस्तावेजों को डिजिटली स्टोर कर सकते हैं













Click it and Unblock the Notifications