पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर अजय देवगन का बड़ा बयान, कहा- प्रोड्यूसर को मजबूर नहीं कर सकते

पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से इनकार कर चुके अजय देवगन ने कहा कि देश की परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेने पड़ते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने वालों को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रोड्यूसर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर रहा है तो आप उसे आर्मी रिलीफ फंड में पांच करोड़ रुपये देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

ajay devgan

पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से इनकार कर चुके अजय देवगन ने कहा कि देश की परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम उनके साथ काम नहीं करना चाहते लेकिन कई बार ऐसा वक्त आता है जब हमें अपने देश के साथ खड़ा होना पड़ता है।'

'हालात सामान्य होने पर ही साथ काम'
अभिनेता ने कहा, हम साथ काम करते हैं, लेकिन वो ऐसी परिस्थिति में जब दोनों देशों के बीच हालात समान्य होते हैं। आतंकी गतिविधियां नहीं होती हैं। अगर सीमा पार से देश के खिलाफ कोई काम हो रहा है तो हमें अपने देश के साथ खड़े होना होगा।

बता दें कि 28 अक्टूबर को आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के चलते उसकी रिलीज का विरोध किया जा रहा है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय भी इसी तारीख को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+