फैंस के लिए खुशखबरी, अब Live देख सकेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी, जानिए कैसे?

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ संग जालंधर में शादी करने जा रहे हैं, काफी बुरे वक्त से गुजर चुके कपिल के जीवन में लंबे वक्त बाद खुशियों ने दस्तक दी है, जिसे कपिल और गिन्नी दोनों हाथों से समेटना चाहते हैं और इसी कारण गिन्नी के घर पर शादी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वक्त दोनों के घरों में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कपिल की शादी में काफी नामी-गिरामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अब Live दे सकेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी

अब Live दे सकेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी

लेकिन कपिल के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो लोग भले ही कपिल की शादी में शरीक ना हो पाएं लेकिन उनके लिए खास व्यवस्था की गई है, दरअसल कपिल के चाहने वाले कपिल की शादी को लाइव देख सकते हैं, इस शादी को यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा, जिसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर आ रही है।

लाइव प्रसारण

लाइव प्रसारण

यू-ट्यूब की तरफ से लाइव प्रसारण को सिक्योर भी रखे जाने की तैयारी की गई है, ताकि वीडियो डाउनलोड न किया जा सके, यह जानकारी कपिल के दोस्त जोरा रंधावा ने एक वीडियो के जरिए दी है।

दीप क्लिक्स कंपनी को फोटो का अधिकार

इसके अलावा कपिल ने अपनी शादी की फोटोग्राफी के लिए दीप क्लिक्स नामक कंपनी को सारे अधिकार दे दिए हैं। कपिल-गिन्नी के मेहमानों को भी शादी की फोटो क्लिक करने की परमिशन नहीं है।

गिन्नी बहुत आध्यात्मिक हैं: कपिल शर्मा

गिन्नी बहुत आध्यात्मिक हैं: कपिल शर्मा

लंबे वक्त से मीडिया से दूर रहने वाले कपिल ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से खास बात की थी, इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी गिन्नी भी साथ ही थीं, जिनके बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

जो पाया है वही लौटाया है: गिन्नी

जो पाया है वही लौटाया है: गिन्नी

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+