योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों को दी राहत, 131 केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू

Recommended Video

    Yogi Adityanath to withdraw 131 cases of Muzaffarnagar riot | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2013 में हुए अलग-अलग दंगों के दौरान दर्ज 131 मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह तमाम मामले 2013 में मुजफ्फरनगर, शामली से जुड़े हैं। जिन मामलों को योगी सरकार ने बंद करने की प्रक्रिया शुरू की है उसमे 13 हत्या के मामले, 11 हत्या की कोशिश के मामले हैं। इनमे ऐसे मामले हैं जिसमे आरोपियों को कम से कम 7 साल तक की सजा हो सकती थी। 16 ऐसे मामले हैं जिसमे लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है, जबकि दो ऐसे मामले भी हैं जिसमे जानबूझकर लोगों की धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप है।

    दंगे में कई लोगों की गई थी जान

    दंगे में कई लोगों की गई थी जान

    सितंबर 2013 में हुए दंगों में 62 लोगों की हत्या की गई थी और कई लोगों का उनसे घर छिन गया था। इस दौरान 1455 लोगों पर हिंसा से जुड़े कुल 503 मामले दर्ज किए गए थे। यह तमाम मामले समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान शामली और मुजफ्फरनगर में दर्ज किए गए थे। योगी सरकार ने इन मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया मुजफ्फरनगर व शामली के खाप नेताओं की भाजपा सांसद संजीव बाल्यान से मुलाकात के बाद लिया है। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5 फरवरी को मुलाकात की थी और 179 मामलों की लिस्ट सौंपी थी।

    23 फरवरी को भेजा पत्र

    23 फरवरी को भेजा पत्र

    इस मामले पर संजीव बाल्यान ने कहा कि यह लिस्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है, जिसमे सभी आरोपी हिंदू हैं। आपको बता दें कि 23 फरवरी को यूपी सरकार ने कानून विभाग को पत्र भेजा है जिसमे विशेष सचिव राजेश सिंह के हस्ताक्षर हैं। इसमे मुजफ्फरनगर व शामली के डीएम को इन 131 मामलों से जुड़ा 13 सूत्री निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार डीएम ने इस पत्र को एसपी को भेज दिया है। हालांकि मुख्य सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, इन मामलों को राज्य का कानून विभाग देखता है।

    850 से अधिक मामले हिंदुओं के खिलाफ

    850 से अधिक मामले हिंदुओं के खिलाफ

    भाजपा सांसद संजीव बाल्यान ने कहा कि पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान मैंने उनसे अपील की थी कि वह 179 मामलों को वापस ले लें क्योंकि इसमे 850 से अधिक हिंदुओं को आरोपी बनाया गया है। यह सभी मामले मुजफ्फरनगर व शामली में दर्ज किए गए हैं। हम काफी समय से इन मामलों की लिस्ट बना रहे थे। यह मामले संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या की कोशिश के हैं, लेकिन हत्या के नहीं हैं।

    इसे भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश के रात्रिभोज में शामिल हुए शिवपाल, राजा भैया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+