राम भक्तों को तोहफा, अयोध्या के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम भक्तों को बड़े तोहफे का ऐलान किया है। योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम से जुड़े कई कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट पास किया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में अयोध्या में इन कार्यों को पूरा करने के लिए मंजूरी दी है और बजट का आवंटन भी कर दिया है।

इसके तहत भगवान श्री राम की विशालकाय मूर्ति और डिजिटल म्यूजियम बनाए जाने जैसे बड़े काम शामिल हैं। कैबिनेट बैठक में कुल सात मामलों को मंजूरी दी गई है, जो कि अयोध्या को नवीनीकरण, भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण और कई प्रोजेक्टस को हरी झंडी दी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में बीते कई सालों से म्यूजियम के निर्माण की बात कर रही थी। वहीं अयोध्या में यूपी सरकार लगातार भव्य आयोजन भी कर रही है, जिसमें बीती दीवाली में रिकॉर्ड दीपों का प्रज्जवलन करना भी शामिल है।
विदित है कि अयोध्या मामले की सुनवाई पुरी हो चुकी है। दोनों पक्षों के सारे बयान लिए जा चुके हैं और पक्ष भी सुने जा चुके हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अयोध्या फैसला इस माह में आ सकता है। जिसको लेकर देश के कई राज्यों में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। कानून व्यव्था को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं खुद सीएम योगी भी संतों से मुलाकात कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications