क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दीपोत्सव में बोले सीएम योगी- अयोध्‍या की भावनाओं से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता

Google Oneindia News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली के जश्न की भव्य तैयारियां चल रही हैं। दीपोत्सव में दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जुंग-सुक भी भाग लेंगी। उनके स्वागत के लिए अयोध्या को खूब सजाया गया है और सड़कें एवं धरोहर इमारतें रोशनी से नहाई हुई हैं। सरयू नदी के घाट पर भगवान राम और भगवान हनुमान की मूर्ति लगाई गई है जबकि मुख्य कार्यक्रम के आयोजन स्थल के पास भव्य तोरण द्वार बनाया गया है। घाट की सीढ़ियों पर लाखों दीए लगाए गए हैं।

LIVE: सीएम योगी का बड़ा ऐलान: आज से फैजाबाद का नाम अयोध्‍या हुआ

आपको बता दें कि सीएम योगी पहले ही कह चुके हैं कि दिवाली पर खुशखबरी लेकर अयोध्या जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राम मंदिर के बारे में कोई घोषणा हो सकती है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि योगी की योजना बाहर आ चुकी है। अयोध्या में सरयू के किनारे 151 मीटर ऊंची भगवान राम की तांबे की मूर्ति बनवाने की घोषणा योगी करने वाले हैं।

Newest First Oldest First
7:04 PM, 6 Nov

सरयू किनारे दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक, आरती में लिया हिस्सा। अयोध्या में सरयू तट पर आरती में हिस्सा लेते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जंग-सूक।
5:41 PM, 6 Nov

राम-जानकी विवाह में हिस्सा लेने के लिए मैं संतों के साथ इस बार खुद जनकपुर जा रहा हूं। अयोध्या की भावनाओं के साथ जुड़ने के लिए मैं यहा आया हूं, यहां की भावनाओं के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। उन्‍होंने कहा कि सरयू में कई गंदे नाले गिरते हैं, वे सभी बंद किए जाएंगे। अब एक भी गंदा नाला सरयू में नहीं गिरेगा। हरिद्वार की तर्ज पर अयोध्या मे्ं सरयू के किनारों को विकसित किया जाएगा।
5:29 PM, 6 Nov

अयोध्‍या में सीएम योगी का बड़ा ऐलान: आज से फैजाबाद का नाम अयोध्‍या हुआ।
5:28 PM, 6 Nov

1 वर्ष बाद हम भगवान राम की जन्मभूमि पर नए उत्साह के साथ आए हैं।
5:26 PM, 6 Nov

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक ने अयोध्या राम कथा पार्क में मंच पर पहुंची और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को भारत में आमंत्रित करने के लिए दिल से धन्यवाद। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जुलाई में राष्ट्रपति मून जे इन के साथ भारत दौरे पर हमारा बहुत स्वागत किया, इस बार भी व्यस्त कार्यक्रम के बीच हमें पीएम ने समय दिया। इस समय दिवाली की अवसर पर उत्साह से भरे लोगों के चेहरे दीपों की तरह चमक रहे हैं।
4:44 PM, 6 Nov

इसके बाद शाम 6 बजे सरयू तट पर रिकॉर्ड 3.30 लाख दियों को जलाया जाएगा। करीब सात सेंटीमीटर के व्यास वाले ये दीये एक बार तेल भर दिए जाने पर करीब 45 मिनट तक जलते रहेंगे। दीयों के लिए तकरीबन 5 लाख बातियां बनाई गई हैं
4:44 PM, 6 Nov

इससे पहले क्वीन होऊ पार्क में दक्षिण कोरियाई और भारतीय कलाकारों ने एक साथ पर्फोंमेंस की। इस दौरान सीएम योगी और किम जुंग-सूक भी मौजूद थीं।
4:13 PM, 6 Nov

अपने संबोधन में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा हम सभी जानते हैं कि आज से कई वर्ष पहले अयोध्या की राजकुमारी कोरिया के राजकुमार के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। इस स्मृति को न केवल कोरिया ने अच्छे से सहेज रखा है बल्कि भारत के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या कोरिया का ननिहाल हो गया है, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। मैं एक बार पुन हृदय से सभी का उत्तर प्रदेश की धरती पर स्वागत करता हूं।
3:35 PM, 6 Nov

त्रेता युग में जैसे प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से उतरे थे, ठीक वैसे ही आज भी प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण स्वरुप हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के लिए करीब 35 जार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें 12 एडिशनल एसपी, 30 डीवाईएसपी, 80 इंस्पेक्टर, 250 एसआई, 32 महिला एसआई, 900 कांस्टेबल सहित भारी सख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।
3:35 PM, 6 Nov

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक अयोध्या पहुंचीं, CM योगी भी मौजूद हैं। किम जुंग सुक रानी हो पार्क पहुंची। कार्यक्रम में लगभग 3.30 लाख दिए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद होगी।
3:21 PM, 6 Nov

छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी। वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा।
2:54 PM, 6 Nov

दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जुंग-सुक अयोध्‍या पहुंच चुकी हैं। वो सोमवार को ही लखनऊ आ गई थीं।
1:25 PM, 6 Nov

अयोध्या में झांकी निकलना शुरू हो गया है। रामायण के किरदारों के साथ अयोध्या के सड़कों पर झांकी निकाली जा रही है। इस दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी है।
1:21 PM, 6 Nov

योध्या में झांकी निकलना शुरू हो गया है। रामायण के किरदारों के साथ अयोध्या के सड़कों पर झांकी निकाली जा रही है। इस दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी है।

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 3:30 से 4 बजे तक कोरियाई समूह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, भारतीय सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुतिकरण। कोरिया गणराज्य के सांस्कृतिक मंत्री द्वारा भाषण। यूपी के मुख्यमंत्री का भाषण। रानी हो के स्मारक विस्तारीकरण का शिलान्यास।
  • 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का आगमन होगा।
  • 6:15 बजे नया घाट पर सरयू जी का पूजान और आरती
  • 6:45 पर राम की पैड़ी पर तीन लाख दीपों का प्रज्जवलन

English summary
Ayodhya Diwali: All Eyes On Yogi Adityanath's 'Deepotsav' Ahead Of Purported Ram Mandir-related Announcement.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X