2019 से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 10 जिलों में बनवाएगी रामलीला मैदान
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगवाने के आदेश के बाद अब रामलीला मैदान बनाने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में पहले 10 जिलों गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद और सहारनपुर में रामलीला मैदान तैयार करने का आदेश संबंधित जिलाधिकारियों को दिया गया है।

जहां पहले से रामलीला मैदान बने हैं, उनका कायाकल्प भी किया जायेगा। प्रदेश के सभी डीएम से उनके जिलों में सबसे पुराने और सबसे बड़े रामलीला मैदान/स्थानों पर तत्काल काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा गेट बनाया जाएगा जिसका नाम अयोध्या, मिथिला, जनकपुर, पंचवटी और चित्रकूट के नाम पर रखा जायेगा।
यूपी के कुछ जिलों में पहले से रामलीला मैदान हैं। जबकि कई ऐसे भी जिले हैं, जहां रामलीला मैदान नहीं है। रामलीला मैदान के लिए सबसे पहले जमीन निर्धारित की जाएगी। इसके बाद 6 से 8 फीट ऊंची चारदीवारी बनाई जायेगी। दीवार के दोनों तरफ रामायण के प्रसंग से जुड़ी कहानियां उकेरी जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications