योग करें स्वस्थ्य रहें : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ्य रहने के लिए योग करने का आह्वान किया।

Yoga has amazing powers for well-being of people: Shivraj Singh Chauhan

उन्होंने कहा कि योग से हरएक अंग-प्रत्यंग का व्यायाम होता है और शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है, इससे मन भी प्रसन्न रहता है।चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग भी किया। इस मौके पर चौहान के साथ राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने भी योग किया।

चौहान ने कहा, "आज का दिन हमारे लिए प्रसन्नता व गर्व का दिन है, क्योंकि पूरी दुनिया ने इस दिन को योग दिवस के रूप मेंअपनाया है। योग लोगों को जोड़ने का काम करता है। एक तरफ यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है, वहीं दूसरी ओर लोगों को आपस में जोड़ता भी है।

चौहान ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+