योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐतिहासिक प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा।मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "दुनियाभर के लोगों को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। चलिए योग को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाने का प्रण लें।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग सूर्य की पहली किरण का स्वागत योगाभ्यास से कर चुके हैं। यह विश्वभर में जारी रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications