Yes Bank case: कपिल वधावन, धीरज वधावन 10 मई तक सीबीआई हिरासत में भेजे गए
Yes Bank case:कपिल वधावन, धीरज वधावन 10 मई तक सीबीआई हिरासत के लिए भेजे गए
नई दिल्ली। यस बैंक मामले में कारोबारी कपिल वधावन और धीरज वधावन को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 मई तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि सीबीआई ने यस बैंक गड़बड़ी के मामले में डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वधावन और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स (RKW Developers) के प्रमोटर्स धीरज वधावन को पिछली 26 अप्रैल को महाबलेश्वर से हिरासत में ले लिया था। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है।
Recommended Video

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, वधावन बंधु यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी हैं। सीबीआइर् का कहना था कि बीते सात मार्च को मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और अप्रैल महीने की शुरुआत में सतारा पुलिस ने लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में दोनों को हिरासत में लिया था। दोनों को ही जिला प्रशासन ने महाबलेश्वर में आइसोलेशन में रखा था। वहीं पिछले दिनो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने वधावन बंधु की मुश्किलें बढ़ने के संकेत दे दिए थे। उनकी गिरफ्तारी से पहले देशमुख ने कहा था कि वधावन परिवार क्वारंटाइन अवधि पूरी कर रहा है जिसे देखते हुए पुलिस ने ईडी और सीबीआई को उन्हें हिरासत में लेने के लिए सूचित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications