जब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गाया किशोर कुमार का गाना-ये शाम मस्तानी.., वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उन नेताओं में शामिल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं, वो अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं, उनके वीडियो और ट्वीट का लोग इंतजार भी करते हैं, इसी क्रम में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मशहूर सिंगर किशोर कुमार का एक बहुत ही लोकप्रिय गीत गा रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
राज्यवर्धन सिंह बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह ने गाया गाना
दरअसल इस इस वीडियो में राज्यवर्धन सिंह गायक किशोर कुमार के सुपरहिट गीत 'ये शाम मस्तानी' गुनगुनाते दिख रहे हैं, जिसमें उनका साथ दे रहे हैं सांसद बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी और रवि किशन, ये सभी बेहद ही मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।
यह पढ़ें: गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं गोविंदा, करीबी दोस्तों का दावा
|
'ओरियनटेशन कार्यक्रम'
लोगों ने इनके वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट भी किए हैं। आपको बता दें कि राज्यवर्धन सिंह ने ये गीत किशोर कुमार के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए गाया है। दरअसल ये सभी सांसद भाजपा सांसदों के दो दिवसीय 'ओरियनटेशन कार्यक्रम' में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हुए थे।
ऊर्जा की अनुभूति
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किशोर कुमार के गीत गाते हुए वीडियो के साथ ट्वीट किया, 'राष्ट्र के समग्र विकास के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सांसदों की वर्कशॉप से ठीक पहले ऊर्जा की अनुभूति हो रही है।'
यह पढ़ें: Happy Friendship Day 2019: यार जान भी और ईमान भी...यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है...