येदुरप्पा कल लेंगे सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह नहीं होंगे शामिल
नई दिल्ली। कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई। जहां कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी ने दावा किया है कि येदुरप्पा कल सीएम पद की शपथ लेंगे। येदुरप्पा कल सुबह 9.30 बजे लेंगे। बीजेपी ने एक विधायक ने दावा किया है कि गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

बीजेपी विधायक ने दावा किया है कि येदुरप्पा कल लेंगे शपथ। शपथ समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह शामिल नहीं होंगे। वहीं राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में सिर्फ बीजेपी विधायकों को शामिल होने मौका मिल सकेगा।
बीजेपी के कर्नाटक के इन चार्ज प्रकाश जावेड़कर ने कर्नाटक में सरकार बनाने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर विजय का साइन दिखाया। प्रकाश जावड़ेकर और जेपी नड्डा येदुरप्पा के घर पहुंचे। बीजेपी को 21 मई तक बहुमत साबित करने का समय मिला है।












Click it and Unblock the Notifications