Year Ender 2023: इस साल की सबसे बड़ी घटना, जिसने शर्म से झुकाया देशवासियों का सिर
Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने को है। ऐसे में इस साल मार्च से जून तक के महीने में देश के एक राज्य में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी का सिर शर्म से झुकाकर रख दिया। देश का एक राज्य हिंसा की आग में जल रहा था और वो राज्य था मणिपुर।
मणिपुर हिंसा के बारे में सभी लोग जानते हैं। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच की झड़प इस कदर बढ़ी कि दो महिलाओं के सम्मान पर बात आ गई। महिलाओं को निर्वस्त्र कर पूरे इलाके में घुमाया गया और उनके करीबियों को भी मार दिया गया।

घटना कुछ महीने पुरानी थी लेकिन जुलाई के महीने में इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसने लोगों कि सिर शर्म से झुका दिया। इन महिलाओं के परिजनों को भी जान से मार दिया गया। इसके बाद राज्य में जमकर बवाल हुआ था। 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बाद में सीबीआई ने 16 अक्टूबर को नाबालिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 6 लोगों पर गैंगरेप और हत्या का भी आरोप लगाया।
ऐसा आरोप है कि चार मई को तकरीबन 1000 लोगों की भीड़ ने मणिपुर के कांगपोकली जिले में मकानों में तोड़फोड़ की और आग भी लगाई। इसके बाद महिलाओं का यौन शोषण भी किया।
इसके बाद दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया और उनमें से एक के परिवार के सदस्यों की हत्या भी कर दी गई। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर बाकी सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
मणिपुर में हुई इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था। अभी तक मैतेई और कुकी समुदाय अपने अपने वर्चस्व की लड़ाई राज्य में लड़ रहे हैं। हालांकि, मणिपुर में दोबारा इस तरह की कोई हिंसक या बड़ी घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications