Year Ender 2023: इस साल हार्ट अटैक से हुई कई मौतें, जानिये 2024 में कैसे रखें दिल का ख्याल

Year Ender 2023: सेहत के लिहाज से ये साल कुछ अच्छा नहीं रहा। इस साल हार्ट अटैक के मामलों में अन्य सालों की तुलना में वृद्धि देखी गई। आम ही नहीं कई खास लोगों में भी मौत की वजह हार्ट अटैक देखी गई। ऐसे में सवाल उठता है कि धीरे धीरे हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ते जा रहे हैं? इसका क्या कारण हो सकता है और कैसे हम अपने और अपने प्रियजनों के दिल को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, चलिये जानते हैं...

कोरोना महामारी के बाद अगर एक परेशानी गंभीर बनकर उभरी है तो वो है हार्ट संबंधित बीमारी। एक दशक पहले तक दिल से जुड़ी बीमारियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली परेशानियों से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन अब हार्ट अटैक बेदहद आम होने लगे हैं। बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के कई मामले देखने को मिल रहे हैं।

year Ender 2023,

2023 खत्म होने वाला है। ऐसे में ये समझना बेहद जरूरी है कि हार्ट अटैक के मामलों के बढ़ने के पीछे के क्या कारण हैं। चलिये नजर डालते हैं इस साल के हार्ट अटैक के मामलों पर और उनसे कुछ सीखते हैं ताकि आने वाले समय में इन परेशानियों को कम किया जा सके।

20 साल से भी कम उम्र के लोगों में भी जब हार्ट अटैक के मामले देखे गए, तो ये काफी हैरानी भरा रहा। शादी में डांस करते करते 20 साल के लड़के को हार्ट अटैक आना और फिर जिम करते करते 26 साल के लड़के का गिर जाना और पता चलना कि उसे हार्ट अटैक आया है। ऐसे न जाने कितने ही मामले इस साल देखने को मिले।

हेल्थ एक्सपर्ट भी खुद इस बात को मानते हैं कि कोरोना से हार्ट पर बहुत बुरा असर पड़ा। इसके साथ ही गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट अटैक के मामले देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+