Year Ender 2022: इन 5 नेताओं ने इस साल बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां, 2 महिला नेता भी इसमें शामिल
Year Ender 2022: गूगल ने भारत में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें से पांच टॉप सर्चर राजनीतिक नेता हैं।

Year Ender 2022 Most Search Leaders: साल 2022 अब एक महीने से भी कम दिनों में खत्म होने वाला है। 2023 की स्वागत के लिए लोग तैयार हैं। इस पूरे साल में भारत समेत दुनियाभर की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखे गए। जहां रूस-यूक्रेन में महीनों ने चल रही जंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का लोगों ने सख्त रवैया देखा तो वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन जमकर सुर्खियां बटोरीं। भारत में इस साल दो महिला नेताओं की भी खूब चर्चा रही। एक ओर जहां भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने नेशनल टीवी पर पैगंबर मुहम्मद पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में आ गईं, तो वहीं दूसरी ओर द्रौपदी मुर्मू, पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन लोगों के दिलों में बस गईं। इन सब के अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी चर्चाओं में रहें।

1. नूपुर शर्मा: इस साल की भारत की सबसे विवादास्पद महिला!
नूपुर शर्मा इस साल भारत की सबसे अधिक विवादास्पद महिलाओं में से हैं। साल 2022 के गूगल सर्च इंडिया में नूपुर शर्मा में पहले नंबर पर हैं। नूपुर शर्मा पैगंबर मुहम्मद पर अपनी टिप्पणी के लिए लोगों के निशाने पर आईं। उन्हें जान से मारने और बलात्कार की धमकियों का सामना करना पड़ा और उनकी टिप्पणियों की खाड़ी देशों ने भी आलोचना की। आलोचना को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी आलोचना की। हालांकि नूपुर शर्मा ने अपने बयान की माफी मांगी।

2. द्रौपदी मुर्मू: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू भारत में सबसे गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति और भारत की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला बनीं। ओडिशा के आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वालीं द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के लिए भाजपा ने प्रस्तावित किया था।

3. ऋषि सुनक: भारतीय मूल के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
ऋषि सुनक भी गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉप नेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। लिज ट्रस के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देने के बाद में ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बने। ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ है। वह अपनी आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते हैं। ऋषि सुनक का ससुराल भारत में है। इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति ऋषि सुनक की पत्नी हैं। इस जोड़ी की कुल संपत्ति इंग्लैंड के राजा से अधिक है।

4.महाराष्ट्र सरकार को संकट में डाल चर्चा में आए एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे भारत के वैसे राजनेता हैं, जिनको इस साल गूगल पर लाखों लोगों ने सर्च किया। एकनाथ शिंदे सुर्खियां में तब आए, जब महाराष्ट्र सरकार को उन्होंने संकट में डाल दिया। शिंदे ने पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सदस्यों को इकट्ठा किया और शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आखिरकर इस्तीफा दिया और एकनाथ शिंदे सीएम बने।

5. व्लादिमीर पुतिन: इन वजहों से रहें चर्चा में
इन सब नेताओं के अलावा भारत में जिस नेता की सबसे अधिक चर्चा हुई, वो हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। व्लादिमीर पुतिन ने वर्षों के तनाव के बाद यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेन और रूस में जंग महीनों से जारी है। रूस को शुरू में युद्ध में सफलता मिली, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों के अप्रत्यक्ष समर्थन से यूक्रेन ने कहीं अधिक शक्तिशाली रूसी सेना के खिलाफ अपनी पकड़ बना ली है। लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीछे हटने से साफ मना कर दिया है। पुतिन हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications