क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं यशवंत सिन्हा

Google Oneindia News

Recommended Video

Shatrughan Sinha, Yashwant Sinha Loksabha Election 2019 में AAP से लड़ सकते है चुनाव |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वो इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं से सपंर्क में हैं। नई दिल्ली से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बना सकती है।

yashwant sinha wants may be contest in new delhi aap ticket

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ इस दिशा में आप नेताओं की बातचीत चल रही हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा के बिहार की अपनी पटना साहिब सीट छोड़ने की संभावना कम है, वो वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि यशवन्त सिन्हा जहां पार्टी छोड़ चुके हैं, वहीं शत्रु भी भाजपा में हाशिये पर हैं और उनको टिकट मिलना मुश्किल माना जा रहा है।

<strong>टॉयलेट समझकर हवा में विमान का दरवाजा खोलने लगा पैसेंजर, मचा हडकंप</strong>टॉयलेट समझकर हवा में विमान का दरवाजा खोलने लगा पैसेंजर, मचा हडकंप

यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दोनों ही भाजपा के पुराने नेता हैं। हालांकि 2014 में मोदी और शाह के उभार के बाद वो भाजपा में हाशिये पर चले गए। बीते कुछ समय से दोनों नेता भाजपा के मंचों पर नहीं दिखे हैं जबकि आम आदमी पार्टी और दूसरे दलों के नेताओं के साथ मंच साझा करते रहे हैं।

विजय माल्या के खुलासे के बाद यशवंत सिन्हा का भाजपा पर बड़ा हमलाविजय माल्या के खुलासे के बाद यशवंत सिन्हा का भाजपा पर बड़ा हमला

Comments
English summary
yashwant sinha wants may be contest in new delhi aap ticket
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X