यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की डीएमके नेता स्टालिन से मुलाकात

चेन्नई। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शु्क्रवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की है। शत्रु भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं, वहीं यशवंत सिन्हा ने 21 अप्रैल को ही भाजपा छोड़ी है। दोनों ही नेता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। माना जा रहा है कि यो मुलाकात तीसके मोर्चे के गठन के उद्देश्य से की गई है।

Yashwant Sinha, ,Shatrughan Sinha, DMK, MK Stalin, Chennai, TamilNadu

दोनों नेता इससे पहले ममता बनर्जी और कई दूसरे नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं और मजबूत तीसरे मोर्चे के भी हिमायती रहे हैं। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी स्टालिन से तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर मुलाकात कर चुके हैं। राव भी लगातार भाजपा के खिलाफ एक मजबूत फ्रंट की कोशिश में हैं।

Yashwant Sinha, ,Shatrughan Sinha, DMK, MK Stalin, Chennai, TamilNadu

यशवंत सिन्हा ने 21 अप्रैल को भाजपा छोड़ने के बाद कहा था कि लोकतंत्र खतरे में है और अगर वो अब भी ना बोले तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने खुलकर मोदी की ओलचना की थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा मोदी विरोधी हर एक नेता की जमकर तारीफ करते रहे हैं, चाहे वो केजरीवाल हो या तेजस्वी यादव।

Yashwant Sinha, ,Shatrughan Sinha, DMK, MK Stalin, Chennai, TamilNadu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+