यशवंत बोले- जिसने लोकसभा की शक्ल भी नहीं देखी वे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं
नई दिल्ली। देश के आर्थिक मंदी की चर्चा अब यशवंत सिन्हा बनाम अरुण जेटली बनता जा रहा है। गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन के दौरान अरुण जेटली ने कहा था कि 'किताब का शीर्षक होता की 70 साल का भारत, साढ़े तीन साल की मोदी सरकार और 80 की उम्र में रोजगार की तलाश।' इसी बात पर यशवंत सिन्हा ने फिर से जेटली पर पलटवार किया। सिन्हा ने कहा कि मैं रिटायरमेंट के बाद मैं राजनीति में नहीं आया हूं। मैंने आईएएस में अपनी पोस्ट छोड़ दी थी। इसलिए मैं 80 साल की उम्र में नौकरी के लिए नहीं कह सकता। उनका ये आरोप हास्यास्पद है।

सिन्हा ने कहा कि वे कहते हैं कि मैं एक मंत्री के रूप में बेकार था। यदि मुझे इतना बेकार था तो वे मुझे विदेश मामलों का मंत्रालय कैसे दे सकते थे? जेटली ने कहा कि पाक में उन्होंने पनामा मामला में शामिल होने के कारण प्रधान मंत्री को निकाल दिया, उन्होंने यहां क्या किया? अरुण जेटली ने कितना ब्लैक मनी वापस लाए?
सिन्हा ने कहा कि मेरे कार्यकाल (एफएम) के दौरान संसद में मुद्रास्फीति पर कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि हमने इसे नियंत्रण में रखा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे हुए नेता, हवाई नेता जिनका ग्रासरूट से लगाव नहीं है, वो ऐसी ही बात करेंगे, लोकसभा वाला कभी ऐसी बात नहीं करेगा।
सिन्हा ने कहा कि राजनीति में आने के के 15 दिन के भीतर मैंने चुनाव जीता। जिन्होंने लोकसभा की शक्ल भी नहीं देखी वे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications