राफेल डील पर यशवंत सिन्हा ने फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

नई दिल्ली। राफेल डील मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से कहा गया है कि सरकार ने राफेल डील को लेकर कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में गलत जानकारी दी है। ऐसे में इसके लिए सरकार के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हो और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए।

 राफेल डील पर यशवंत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में फिर दी याचिका

याचिका में कहा गया है, कागजात में जानकारियों को छुपाना झूठी गवाही को बयां करता है और साथ ही यह अवमानना भी है क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद कागजात जमा किए गए थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की राफेल डील की जांच की मांग को लेकर दायर की गई याचिका 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जिसके बाद तीनों ने इस मुद्दे पर सुनवाई को लेकर कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की।

भारत की सरकार के फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में घपले का आरोप कई संगठन और विपक्षी दल लगा रहे हैं। आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी कंपनी एचएएल को हटाकर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को इसका ठेका दिलाया। जिससे 30 हजार करोड़ का नुकसान सरकारी खजाने को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+