Live: याकूब मेमन को फांसी, शव परिजनों को सौंपा गया
नागपुर। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को अंजाम देने वाले याकूब मेमन को फांसी दे दी गई है। बीती रात तमाम उठापटक के बाद सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति ने दया याचिका को खारिज कर दिया। प्रस्तुत हैं ताज़ा अपडेट।

ताजा अपडेट-
11:03 बजे। याकूब मेमन के परिवार के सात सदस्यों को सौंपा गया शव।
10:05 बजे। याकूब मेमन के परिजनों को उसका शव सौंपा गया। यहां से याकूब का शव एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया जायेगा।
9:31 बजे। याकूब मेमन ने फांसी से पहले डॉक्टरी चेकअप के दौरान कहा मैं बिलकुल फिट हूं, मेडिकल चेकअप की जरूरत नहीं।
9:20 बजे। याकूब मेमन ने मरने से पहले जेल में बंद अपने साथी कैदियों से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने उसके साथ न्याय नहीं किया।
8:45 बजे। याकूब मेमन के परिवार वाले नागपुर जेल पहुंचे। शव के लिये दी अर्जी।
8:32 बजे। एयर एंबुलेस से याकुब मेमन का शव मुंबई ले जाया जाएगा। मुंबई के बाड़ा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा शव। यहीं पर उसके पिता को भी दफनाया गया है।
8:11 बजे। याकूब के शव का पोस्ट मॉर्टम हो सकता है। अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
7:28 बजे। याकूब के परिजन अब तक जेल नहीं पहुंचे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय जेल अधीक्षक का होगा।
7:20 बजे। याकूब मेमन के शव को तख्त से उतारा गया।
7:19 बजे। डॉक्टर ने याकूब मेमन के मृत्यु प्रमाणपत्र पर मृत्यु का समय 7:01 लिखा।
7:15 बजे। डॉक्टर ने याकूब मेमन की मौत की पुष्टि की।
7:10 बजे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री याकूब की फांसी पर 11 बजे विधानसभा में बयान देंगे।
7:07 बजे। याकूब मेमन के परिवार ने अब तक शव की मांग नहीं की है। हालांकि शव दिये जाने के बाद भी उन्हें पब्लिक में रखने की इजातत नहीं मिलेगी।
7:05 बजे। जेल प्रशासन के मुताबिक याकूब को अंतिम बार प्रार्थना करने का मौका दिया गया। सबूत के तौर पर सुबह की सारी प्रक्रियाओं से लेकर फांसी की रिकॉर्डिंग की गई है। हालांकि यह वीडियो सरकार को सौंप दिया जायेगा।
7:00 बजे। जेल सूत्र ने बताया कि मरने से पहले याकूब शांत था और उसने अपना गुनाह अंतिम बार फिर कबूला।
6:55 बजे। जेल ने याकूब के परिजनों को फांसी के बार में सूचित किया।
6:50 बजे। जेल के सिपाही ने याकूब को तख्त पर चढ़ाया था।
6:43 बजे। फांसी से पहले याकूब को नये कपड़े दिये गये थे।
6:30 बजे। याकूब का शव तख्त पर लटका रहा, डॉक्टर मौत का इंतजार करते रहे।
6:23 बजे। याकूब मेमन को नागपुर जेल में फांसी दे दी गई।
Security tightened outside Yakub Memon's residence in Mahim (Mumbai) pic.twitter.com/Vcb5CPCuDr
— ANI (@ANI_news) July 30, 2015 6:10 बजे। याकूब मेमन को फांसी देने वाला बाबू जल्लाद रात को नागपुर जेल में ही सोया।
5:55 बजे। याकूब के वकील युग मोहित चौधरी ने कहा, मेरा क्लाइंट मरने जा रहा है, मुझ पर रहम कीजिये।
Mera client marne wala hai, mujhpe raham kijiye: Yug Mohit Chaudhary (lawyer) #YakubMemon pic.twitter.com/cpCJjXWTo2
— ANI (@ANI_news) July 29, 2015 5:45 बजे। नागपुर जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी, धारा 144 लागू।
सुबह 5:30 बजे: याकूब के वकील आनंद ग्रोवर ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ी गलती की है। मैं उससे नाखुश एवं आहत हूं।












Click it and Unblock the Notifications