WFI ने यौन उत्पीड़न के आरोपी रेफरी वीरेंदर मलिक को किया सस्पेंड

ग्लासको में भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने रेफरी वीरेंदर मलिक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीरेन्द्र मलिक पर कथित तौर पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने सोमवार को दागी अधिकारी को निलंबित करने का फैसला किया गया था।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने आज सबसे पहले मलिक के खिलाफ तुरंत प्रभाव ने निलंबन आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके निलंबन को अंतिम रूप देने से पहले हालांकि हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार है। संघ ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद अगर उनपर लगे आरोप सही साबित हुए तो उन्हें सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से स्थायी तौर पर निलंबित कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications