WFI Elections: 12 अगस्त को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव, 1 अगस्त से नामांकन शुरू

पिछले कुछ महीनों से भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर विवाद जारी है। खिलाड़ियों के आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने दोबारा से WFI का चुनाव करवाने की घोषणा की थी। जिसके लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को होंगे। इसके लिए 1 अगस्त से नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसको लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

WFI

दरअसल WFI के चुनाव 11 जुलाई को होने वाले थे, लेकिन असम कुश्ती संघ (एडब्ल्यूए) की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार मांगने वाली याचिका के बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने चुनाव पर रोक लगा दी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद दो जजों की खंडपीठ ने हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। साथ ही जल्द चुनाव करवाने की बात कही।

बृजभूषण सिंह पर क्या हैं आरोप?
बीजेपी सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। एक नाबालिग ने भी उन पर आरोप लगाया, लेकिन बाद में वो अपने बयान से पलट गई। पहलवानों की शिकायत की जांच दिल्ली पुलिस कर रही, इसके लिए उन्होंने महीनों तक प्रदर्शन भी किया था।

गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। वहां पहलवानों के वकील ने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

बृजभूषण या परिवार वाले नहीं लड़ेंगे चुनाव?
बृजभूषण के कई करीबी कुश्ती संघ में हैं। उनके बेटे के पास यूपी कुश्ती संघ में बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में पहलवानों को शक था कि बृजभूषण अपनी जगह परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़वा सकते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि बृजभूषण या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य इस चुनाव में नहीं उतरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+