Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस का दावा- नशे में नहीं था कोई जवान, मेडिकल में सबको क्लीनचिट

पहलवानों के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनकी ओर से जंतर-मंतर पर तैनात जवानों का मेडिकल करवाया गया। किसी भी जवान ने शराब नहीं पी थी। पहलवानों की शिकायत पर कार्रवाई हो रही है।

Delhi Police

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर बुधवार रात को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पुलिसकर्मी नशे की हालत में वहां पहुंचे थे। जिस पर अब दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। साथ ही उसने वहां तैनात सभी जवानों की क्लीनचिट दी।

मामले में डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि बुधवार रात को AAP नेता सोमनाथ भारती जंतर-मंतर में धरना स्थल पर फोल्डिंग बेड लाए थे, उनके पास परमिशन नहीं थी। कुछ समर्थकों ने बिस्तर हटाने की कोशिश की और इस पर विवाद हो गया। रात को हुई हाथापाई में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं।

वहीं नशे वाले आरोप पर डीसीपी ने कहा कि पहलवानों की शिकायत पर सभी पुलिसकर्मियों की जांच करवाई गई। उनके स्टाफ का कोई भी सदस्य नशे में नहीं था। उनके पास प्रमाण के तौर पर मेडिकल रिकॉर्ड हैं।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि उनको दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार किया। इस पर डीसीपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को देखते हुए स्वाति मालिवाल को हिरासत में लिया गया था। जंतर-मंतर से उनको थाने लाया गया, वहां से उनको छोड़ दिया गया।

वहीं सोशल मीडिया पर एक पहलवान के घायल होने का वीडियो वायरल हो रहा। इस पर डीसीपी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। पहलवानों ने लिखित शिकायत की है, उसकी भी जांच हो रही। अभी वो इस बारे में बात नहीं कर सकते हैं।

पहलवानों ने कही मेडल वापस करने की बात
वहीं दूसरी ओर बुधवार रात हुई घटना से पहलवान नाराज हैं। उन्होंने अब मेडल और पुरस्कार वापस करने की बात कही है। मामले में बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर मेडल का सम्मान ऐसा ही है, तो हम इस मेडल का क्या करेंगे। इससे अच्छा तो हम मामूली जिंदगी जी लेंगे और हमने जो मेडल जीते हैं उसे हम भारत सरकार को वापस कर देंगे। धक्का-मुक्की और गाली गलौज क समय पुलिस को नहीं दिखता की ये पद्मश्री हैं, उन्होंने इस सम्मान की लाज नहीं रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+