Brijbhushan Sharan Singh : 'आप एक अच्छे पिता नहीं' लिखकर 19 साल पहले बृजभूषण के जवान बेटे ने की थी आत्महत्या
Brijbhushan Sharan Singh: सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को FIR दर्ज की थी।

Brijbhushan Sharan Singh : देश के स्टार पहलवान इस वक्त भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरने पर बैठे हैं। आज सोमवार को अचानक से खबर आई कि बीजेपी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोले पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है और वापस अपनी रेलवे की नौकरी ज्वाइन कर ली है। ये खबर जैसे ही सुर्खियां बनी दोनों पहलवानों ने मीडिया के सामने आकर कहा कि' ये पूरी तरह से गलत खबर है, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। जब तक बृजभूषण शरण सिंह अरेस्ट नहीं होते हैं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। किसी अफवाओं पर भरोसा ना करें।'
बृजभूषण शरण सिंह पर लगा है यौन शोषण का आरोप
आपको बता दें कि पहलवानों ने इस सिलसिले में एक दिन पहले देश के होममिनिस्टर अमित शाह से भी मुलाकात की थी। पहलवानों का कहना है कि 'वो बस बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं।' आपको बता दें कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों ने यौनशोषण और धमकाने का आरोप लगाया है। उनके ऊपर दो एफआईआर हुई है, जिसमें से एक में उन पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है।
22 साल के बेटे शक्ति सिंह ने की थी आत्महत्या
आपको बता दें कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। इससे पहले साल 2004 में वो अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में आए थे। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की छपी रिपोर्ट के मुताबिक तब उनके 22 साल के बेटे शक्ति सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। शक्ति ने 17 जून, 2004 की सुबह को अपने ही घर में अपने ही पापा की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी थी। वो बाबू बनारसी दास लखनऊ में इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपनी हत्या का दोषी अपने पिता यानी बृजभूषण शरण सिंह को ही ठहरया था।
'बृजभूषण शरण सिंह अच्छे पिता नहीं'
उसने अपने लेटर में लिथा था कि ' बृजभूषण शरण सिंह अच्छे पिता नहीं हैं, उन्हें सिर्फ अपने से लेना-देना है। वो हम बच्चों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, अब मैं तंग हो चुका हूं इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।' मालूम हो कि द टाइम्स ऑफ इंडिया में शक्ति सिंह का सुसाइड नोट भी प्रकाशित हुआ था।
कैसरगंज लोकसभा सीट से MP हैं बृजभूषण शरण सिंह
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी ने पहली बार 1991 में टिकट दिया था और वो अभी गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से MP हैं। वो 6 बार सांसद रह चुके हैं तो वहीं उनकी पत्नी केतकी देवी भी एक बार एमपी चुनी गई थीं तो वहीं उनके दूसरे बेटे प्रतीक भूषण सिंह भी गोंडा की सदर सीट से विधायक हैं और वो इस सीट पर लगातार दो बार से विजयी हुए हैं तो वहीं साल 2011 से बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल रहे थे।
बृजभूषण शरण सिंह ने किया सारे आरोपों से इनकार
बृजभूषण शरण सिंह लगातार पहलवानों के आरोपों को नकार रहे हैं , उनका कहना है कि 'उन पर लगा एक भी आरोप अगर सही साबित हुआ तो वो खुद फांसी पर लटक जाएंगे। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। वो पूरी तरह से निर्दोष हैं।'

Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications