Wrestlers Protest: बजरंग पूनिया का दावा, हमारे फोन ट्रैक किए जा रहे हैं

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पूनिया ने दावा किया है कि उनके संपर्क में जो भी लोग हैं उनके फोन को ट्रैप किया जा रहा है। हम सच के लिए लड़ रहे हैं, हमारी जीत जरूर होगी।

bajrang punia

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने दावा किया है कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत तमाम प्रदर्शनकारी आज काली पट्टी बांधकर प्रदर्श कर रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से ये पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहलवान मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए। उनके ऊपर नाबालिग पहलवान के साथ यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है, जिसमे एक पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से बृजभूषण शरण सिंह ने इनकार किया है।

बजरंग पूनिया ने कहा कि हम बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज के दिन को काला दिन की तरह से मना रहे हैं। हमे भरोसा है कि एक दिन हमारी जीत होगी, पूरा देश हमारे साथ मिलकर लड़ रहा है। हर दिन हमारा आंदोलन मजबूत हो रहा है। हमे न्याय जरूर मिलेगा।

यह नहीं बजरंग पूनिया ने दावा किया है कि आजकल हमारे फोन नंबर को ट्रैक किया जा रहा है, हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है कि जैसे हमने कोई अपराध किया है। जो भी हमारे संपर्क में है उसे ट्रैक किया जा रहा है।

बता दें कि बड़ी संख्या में भारत किसान यूनियन एकता के लोग पंजाब से जंतर-मंतर पहुंचे थे। इसमे अधिकतर महिलाएं थीं जिन्होंने पहलवानों को अपना समर्थन दिया।

पूनिया ने कहा कि न्यायपालिका से बड़ा कुछ नहीं है। हमे कोर्ट पर पूरा भरोसा है। हमारी लड़ाई सच के लिए है। मुझे नहीं लगता है कि भारत में इस तरह का पहले कुछ हुआ है। जब हमे देशभर से समर्थन मिलता है तो हमे ताकत मिलती है।

यह समच एशियन गेम्स और ओलंपिक के लिए तैयारी करने का था, लिहाजा यह बहुत ही दूर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। यह देश के लिए बड़ा नुकसान है कि पिछले 19 दिन से हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+