रेसलर वॉर मशीन ने गर्लफ्रेंड का किया रेप, फिर तोड़ दी 18 हड्डियां
अमेरिका के रेसलर ने अपनी प्रेमिका का जबरन रेप किया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को इतना पीटा कि उसकी 18 हड्डियां टूट गई।
नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन घटना बिल्कुल सच्ची है। जाने माने रेसलर ने अपनी प्रेमिका के साथ जो किया उसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हों जाएंगे। दरअसल अमेरिका के रेसलर वॉर मशीन ने अपनी प्रेमिका के साथ न केवल जबरन सेक्स किया बल्कि सेक्स करने के बाद उसे जमकर पीटा। इतना पीटा की उसकी 18 हड्डियां तोड़ दी। 92 साल मां को जानवरों की तरह पिंजरे में किया कैद, वीडियो हुआ वायरल
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जोनाथन कॉपनहोवर उर्फ रेसलर वॉर मशीन ने अपनी गर्लफ्रेंड और पोर्न स्टार का न केवल रेप किया बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश की। वॉर मशीन ने उसकी नाक की हड्डियां तोड़ दी। उसके कई दांत टूट गए। उसके शरीर पर भी कई घाव आए। किसी तरह से वो मौत के मुंह से बच पाई। जिस तरह से जोनाथन ने इस अपराध को अंजाम दिया उस के बदले में उसे 18 से 40 साल की जेल हो सकती है।
OMG! व्हीलचेयर पर बैठी महिला को रेलवे ट्रैक पर धकेला, पत्थरों से कुलचकर मारने की कोशिश
हमले के बाद जोनाथन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वॉर अमेरिका के नवादा जेल में बंद हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर की खबर के मुताबिक वॉर मशीन और उनकी गर्लफ्रेंड जो कि एक एडल्ट स्टार भी है के बीच एक सेक्स फेंटेसी को लेकर रजामंदी हुई थी। इसी फेंटेसी के तहत वॉर ने उसका गलत फायदा उठाया और अपने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा। ऐसा इसलिए क्योंकि वॉर को शक ता कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें धोखा दे रही है। वो उनके पीठ पीछे उनके दोस्त थॉम्स मिलकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसी बात के शक में उन्होंने अपनी प्रेमिका के घर पर जाकर ही उनका जबरन रेप किया और अपना गुस्सा निकालते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई की।
उन्होंने अपनी प्रेमिका की पिटाई करने के बाद उसे घर से भगा दिया और धमकी दी कि अगर इसके बारे में पुलिस को बताया कि अंजाम भुगतना होगा। लेकिन उनकी प्रेमिका ने पुलिस की मदद मांगी और मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वॉर मशीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 35 साल के अमेरिकी रेसलर एक माशर्ल ऑर्ट्स फाइटर है। उन्होंने रेसलिंग की श्रृंखला एमएमए में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्हें दुनियाभर में वॉर मशीन के नाम से जानते हैं।