Wrestler Protests: प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने पहुंचे दीपेंदर हुडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wrestler Protests: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हुडा पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

deepender hooda

Wrestler Protests: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंदर हुडा पहुंचे। दीपेंदर हुडा ने बताया कि जहां पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, उस जगह के बाहर ही दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम उन्हें वसंत विहार पुलिस स्टेशन लेकर आई है।

दीपेंदर हुडा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे वह पुलिस से बात कर रहे हैं। हुडा कहते हैं कि हम पहली बार आपसे मिल नहीं रहे हैं, क्या केवल 5 मिनट के लिए मैं पहलवानों से नहीं मिल सकता हूं। मैं अकेला बिना सिक्योरिटी और पीएसओ के जाऊंगा।

क्या अकेला आदमी अपनी बेटियों से मिल नहीं सकता है। मैं अकेला जाऊंगा, आप एक आदमी को किस धारा के तहत रोक सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस दीपेंदर हुडा को पकड़कर ले जाती है।

दीपेंदर हुडा ने कहा अभी मैं जंतर-मंतर पर खिलाड़ी बेटियों का हाल-चाल लेने पहुंचा तो धरने के बाहर दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया और अब वसंत विहार पुलिस चौके में ले आए।

हुडा ने ट्वीट करके लिखा, दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ी बेटियों के धरने पर पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात आ रही हैं जो अमानवीय और असहनीय हैं।

जब रक्षक भक्षक हो जाएँ तो न्याय की उम्मीद किस से करें? सरकार अविलंब दोषी व्यक्तियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करें। हम इस विकट परिस्थिति में अपनी बेटियों के साथ हैं।

पुलिस के साथ कथित झड़प के बाद बजरंग पूनिया ने कहा कि हमे पूरे देश के सपोर्ट की जरूरत है, हर किसी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमपर बल प्रयोग कर रही है, महिलाओं को गाली दे रही है, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच देर रात 11 बजे झड़प हुई है। जब पहलवान प्रदर्शन स्थल पर गद्दे लेकर आ रहे थे तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पूछताछ शूरू कर दी, जिसके बाद यहां झड़प हुई।

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर आप हमे मार देना चाहते हैं तो मार दीजिए, क्या हमने देश के लिए मेडल इसी दिन के लिए जीता था। हमने खाना तक नहीं खाया है। क्या हर आदमी को महिलाओं को गाली देने का अधिकार है। ये पुलिसवाले हमपर बंदूक तान रहे हैं,ये हमे मार सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+