लखनऊ में महिला पहलवान से यौन दुर्व्यहवार, हॉस्टल में खींचा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिस लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ वो नाबालिग है, वहीं आरोपी भी 17 साल का है और पहलवान ही है। गुरुवार को पहलवान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला 9 जून का है, पीड़िता लखनऊ के स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में जूनियर गर्ल्स पहलवानों के लिए आयोजित कैंप में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के हिसार से यहां आई थी। शाम को करीब सात बजे वो पैसा लेने के लिए एटीएम गई थी, तभी उसके साथ दुर्व्यहवार हुआ। लड़की ने सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसको तंग किया गया और जबरदस्ती हॉस्टल में खींचने की कोशिश की गई, किसी तरह से वो छूटकर भागी। इतना ही लड़के ने बाद में उसे धमकाया भी कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने बताया है कि मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी भी हिसार का ही बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications