Wresting Row: Brij Bhushan Singh के खिलाफ आंदोलन जारी, WFI चीफ बोले- गुमराह कर रहे पहलवान
Brij Bhushan Singh के खिलाफ आंदोलन कर रहे कुश्ती लड़ने वाले खिलाड़ी जंतर-मंतर पर बैठे हैं। कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह ने कहा है कि विरोध कर रहे खिलाड़ियों को हरियाणा से समर्थन नहीं मिल रहा है।

WFI प्रमुख Brij Bhushan Singh के खिलाफ पहलवानों का विरोध जारी है। पहलवानों के प्रदर्शन पर WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, हरियाणा में कोई विरोध नहीं है। यह सिर्फ एक 'अखाड़ा' और एक परिवार है।
उन्होंने कहा, पहले 7-9 ओलंपियन धरने पर बैठते थे और अब यह सिर्फ 3 ओलंपियन धरना दे रहे हैं। पहलवान उनका समर्थन करने नहीं आ रहे हैं और उन्होंने खाप पंचायत को आमंत्रित किया है।
बकौल बृजभूषण सिंह, विरोध कर रहे रेसलर समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जाट समुदाय के बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) सब कुछ मिल गया है और वे अब खेल को बाधित कर रहे हैं।
बता दें कि कई पहलवानों ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक नाबालिग है, इस कारण पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। विरोध बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।
गौरतलब है कि कुश्ती महासंघ में कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण समेत कुछ कोचों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। जनवरी में समिति का गठन हुआ। इसके बाद समिति की रिपोर्ट से असंतुष्ट पहलवान पिछले सप्ताह धरने पर बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications