राजौरी में शहीद हुए जवान सुदीस कुमार को दी गई श्रद्धांजलि
राजौरी (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए सेना के जवान सुदीस कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। सेना के अधिकारियों ने राजौरी में शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित किया।

पाकिस्तान ने किया था सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को सीजफायर उल्लंघन करते हुए राजौरी सेक्टर में फायरिंग की थी। जिसमें भारतीय सेना के जवान सिपाही सुदीस कुमार गोली लगने से शहीद हो गए।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बता दें कि पाकिस्तान ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसमें जवान सुदीस कुमार शहीद हो गए।
राजौरी में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह की शांति के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
पाक के इस फायरिंग का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। सेना के मुताबिक भारतीय सेना सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications