क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

World Turtle Day: 20 साल से कैद था कछुआ, छूटते ही बच्चों के लिए तय किया 37000 KM का सफर

हर साल 23 मई को मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को कछुए के संरक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है।

Google Oneindia News

World Turtle Day: कछुआ समुद्र में रहने वाला एक शानदार जीव है। आमतौर पर शांत से दिखने वाले कछुए के शिकार में पिछले कई सालों से तेजी देखी जा रही है। कछुओं के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की थीम अलग रहती है। आमतौर पर इस दिन जीव प्रेमी हरे रंग के कपड़े पहनते हैं। पहली बार विश्व कछुआ दिवस 2000 में मनाया गया था, तब से आज तक ये सिलसिला जारी है। हाल ही में एक कछुए ने समुद्र में 37 हजार किलोमीटर का सफर तय किया था, जिसकी कहानी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक की यात्रा

अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक की यात्रा

जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक योशी नाम के कछुए ने अपने बच्चों को जन्म देने और उनके पालन पोषण के लिए जगह की तलाश करते हुए 37 हजार किलोमीटर की यात्रा की। उसकी ये यात्रा अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक की थी। उन्होंने कहा कि हमें ये देखने की जरूरत है कि आखिर क्यों और कैसे ये जानवर इतनी लंबी यात्रा करते हैं।

आधी दुनिया का लगाया चक्कर

आधी दुनिया का लगाया चक्कर

एक रिपोर्ट के मुताबिक योशी नाम के मादा कछुए को घायल हालत में पाया गया था। जिसके बाद जीव प्रेमियों ने उसका इलाज करवाया और स्वस्थ होने तक उसकी निगरानी की। इसी बीच उसके शरीर पर सैटलाइट टैग लगा दिया गया, ताकी उसकी प्रजाति के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। 20 साल की कैद के बाद आखिरकार उसे रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उसने अपने घर की तलाश शुरू की। फिर अपनी मंजिल की तलाश में वो चलती गई और आधी दुनिया का चक्कर लगा लिया। 37 हजार किलोमीटर के सफर की कहानी को सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

Shocking Video: संभोग के लिए मादा को परेशान कर रहा था नर ऑक्टोपस, शैल को हथियार बना किया हमलाShocking Video: संभोग के लिए मादा को परेशान कर रहा था नर ऑक्टोपस, शैल को हथियार बना किया हमला

200 साल होती है इनकी उम्र

200 साल होती है इनकी उम्र

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर सबसे ज्यादा जीवित रहने वाले जीवों में कछुआ सबसे ऊपर है। उसकी औसत उम्र 150-200 साल के करीब होती है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने 'कच्छप अवतार' (कछुआ के रूप में अवतार) लिया था। ऐसी धारणा है कि भगवान के आशीर्वाद से ही कछुओं की उम्र सबसे अधिक होती है।

Comments
English summary
World Turtle Day: a turtle traveled 37 thousand KM for home
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X