WTIS Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार सूचना समाज दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व, पढ़ें कोट्स
World Telecommunication and Information Society Day 2023: इंटरनेट और अन्य सूचना संचार प्रौद्योगिकि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस 2023 मनाया जाता है।

World Telecommunication and Information Society Day 2023: विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस (World Telecommunication and Information Society Day) हर साल मनाया जाता है। इस बार 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस मनाया जाएगा। इंटरनेट और अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) से समाज और अर्थव्यवस्थाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करते हैं। इसके साथ ही लोगों के बीच डिजिटल गैप को भी कम करने के लिए पहल करते हैं।
विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस हर साल मई के 17 तारीख को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने और राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जानें इसका इतिहास
विश्व दूरसंचार दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना और 1865 में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ सम्मेलन पर हस्ताक्षर करने की याद दिलाता है। जबकि विश्व दूरसंचार दिवस, सूचना दिवस सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व और सूचना समाज पर विश्व शिखर सम्मेलन (WSIS) द्वारा उठाए गए मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में बताता है। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) सदस्यों ने महत्वपूर्ण सेवाओं का विकास किया है। यह अर्थव्यवस्था को बनाए रखती है।
विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस का महत्व
Recommended Video

विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस का उद्देश्य डिजिटल गैप को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। समाजों और अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने में इंटरनेट और अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) की क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। लोगों के बीच जो डिजिटल अंतर है, उसे कम करना है।
कोट्स
- दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन हमेशा खुशी नहीं।
- बेबी बूमर्स के लिए नई तकनीक और दूरसंचार में तेजी से प्रगति के साथ संघर्ष करना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे पूरी तरह से इसके खिलाफ हैं।
- यदि प्रौद्योगिकी के लिए नहीं, तो हम अभी भी एक दूसरे को पत्र लिख रहे होते।
- हम डिजिटल युग में रहते हैं और हम इलेक्ट्रॉनिक्स के बिना एक दिन की कल्पना नहीं कर सकते, दूरसंचार की उन्नति के बिना जीवन की तो बात ही छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने स्पष्ट की सूचना सहायक पदों की स्थिति, देखिए विज्ञप्ति












Click it and Unblock the Notifications