यहां निकली दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी, सिर्फ 144 रुपये के टिकट पर जीतें 11 हजार करोड़
चंद रुपये अगर आपको करोड़ों का मालिक बना दें तो कैसा लगेगा? तो ऐसा वाकई हो सकता है। सिर्फ 144 रुपये की लॉटरी का टिकट आपको 11 हजार करोड़ जितवा सकता है। अमेरिका के मेगा मिलियंस लॉटरी जीतने पर आपको ये राशि मिल सकती है।

नई दिल्ली। चंद रुपये अगर आपको करोड़ों का मालिक बना दें तो कैसा लगेगा? बंपर रुपये आने की बंपर खुशी मिलेगी न? तो ऐसा वाकई हो सकता है। सिर्फ 144 रुपये की लॉटरी का टिकट आपको 11 हजार करोड़ जितवा सकता है। अमेरिका के मेगा मिलियंस लॉटरी जीतने पर आपको ये राशि मिल सकती है। बीते शुक्रवार इस ड्रॉ में कोई विजेता नहीं मिलने पर लॉटरी की ईनामी राशि बढ़ाकर 160 करोड़ डॉलर कर दी गई है, यानि पूरे 11 हजार करोड़ रुपये।

144 रुपये में जीतें करोडों रुपये
अमेरिका की मेगा मिलियंस लॉटरी में अगर आपका नंबर लगता है तो आप भी तुरंत करोड़पति हो जाएंगे। सबसे हैरानी का बात ये है कि 160 करोड़ डॉलर (11 हजार करोड़) का ईनाम दे रही इस लॉटरी की कीमत केवल 2 डॉलर (144 रुपये) है। 11 हजार करोड़ की इस ईनामी राशि को जीतने के लिए लॉटरी के सभी नंबरों का मिलना जरूरी है।

लेकिन ईनामी राशि पर देना होगा टैक्स भी
अगर व्यक्ति की लॉटरी के सभी नंबर मिलते हैं, तो तुरंत उसे ईनामी राशि मिल जाएगी, लेकिन उसे टैक्स अदा करना होगा। लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति को ईनाम की पूरी राशि नहीं मिलेगी क्योंकि उसे इसपर टैक्स देना होगा। 160 करोड़ डॉलर पर टैक्स देने के बाद उसके हिस्से 90 करोड़ डॉलर आएंगे, यानि करीब 6,480 करोड़ रुपये।

खरीद सकते हैं केवल ये लोग
बता दें कि इस लॉटरी का टिकट केवल अमेरिका में रहने वाला व्यक्ति ही खरीद सकता है। ईनाम की इस राशि ने अपने आप में एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है। अमेरिका की मेगा मिलियंस लॉटरी को मल्टी-स्टेट लॉटपी एसोसिएशन पॉवरबॉल के साथ कुछ अन्य लॉटरी गेम्ल संचालित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications