क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

World Population Day 2019: साल 2100 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश हो जाएगा भारत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज विश्व जनसंख्या दिवस है। हर साल 11 जुलाई के ये दिन दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मानवाधिकार, लैंगिक समानता और परिवार नियोजन पर जानकारी दी जाती है। दुनियाभर में 1989 से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यक्रम के तहत हुई थी। जिसके बाद अलग अलग देशों में इसे मनाया जाता है। बीते साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम परिवार नियोजन थी। वहीं भारत में जनसंख्या की बात करें तो ये दुनिया के कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है।

7.7 अरब के आंकड़े को पार कर चुकी है विश्व की आबादी

7.7 अरब के आंकड़े को पार कर चुकी है विश्व की आबादी

30 वर्षों से लगातार बढ़ रही जनसंख्या अभी भी बड़ा मुद्दा है।जब पहली बार विश्व जनसंख्या की गणना की गई थी तो पृथ्वी पर 5.25 अरब लोग थे। लेकिन आज जनसंख्या 7.7 अरब के निशान को पार करने लगी है। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत साल 2100 में 1450 मिलियन लोगों को रखने प्रयास करेगा। वर्ष 1950 से 2100 के बीच प्यू रिसर्च सेंटर का तुलनात्मक दावा है कि भारत 2100 तक आबादी के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा।

आबादी में चीन से आगे निकल जाएगा भारत

प्यू रिसर्च सेंटर ने वर्ष 2100 तक दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची बनाई। आज विश्व जनसंख्या दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'आज #WorldPopulationDay है। बढ़ती आबादी दुनिया के सामने एक महत्वपूर्ण और जरूरी समस्या है। हमें इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।'

 2050 तक दोगुनी हो जाएगी इस देश की आबादी

2050 तक दोगुनी हो जाएगी इस देश की आबादी

रिपोर्ट के अनुसार सब-सहारा अफ्रीका की आबादी साल 2050 तक दोगुनी हो जाएगी। यहां लगभग 99 प्रतिशत आबादी बढ़ेगी। वहीं वो देश जहां इस दौरान आबादी बहुत अधिक नहीं बढ़ेगी उसमें आस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड को छोड़कर ओसीनिया (56%), नॉर्दन अफ्रीका और वेस्टर्न एशिया (46%), आस्ट्रेलिया /न्यूजीलैंड (28%), सेंट्रल व साउदर्न एशिया (25%), लेटिन अमेरिका और कैरिबियन (18%), ईस्टर्न व साउथ ईस्टर्न एशिया (3%) और यूरोप और नार्दन अमेरिका (2%) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जनसंख्या वृद्धि पर बोले गिरिराज सिंह- 1947 की तरह सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा देश

Comments
English summary
World Population Day india will become most populated country in the world by 2100
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X