World Laughter Day: 6 मई को है हंसने का दिन, जानिए क्यों मनाते हैं वर्ल्ड लाफ्टर डे?
World Laughter Day 2023: दुनियाभर के 70 से ज्यादा देश हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में खुशियां फैलाना है।

World Laughter Day 2023: दुनियाभर में लोगों को खुश करने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। इसे विश्व हास्य दिवस या विश्व हंसी दिवस भी कहा जाता है। इस साल विश्व हास्य दिवस 07 मई 2023 को मनाया जाएगा। हर साल दुनिया भर के 70 से ज्यादा देश मई के पहले रविवार को विश्व हंसी दिवस मनाते हैं।
हंसने के फायदे और खुश रहना कितना जरूरी है, इसी बात को समझाने के लिए हर साल वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना आपके सेहत के लिए कितना अच्छा है, ये तो सब जानते हैं।
हंसना शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। असल में हंसना दुनिया की सबसे अच्छी दवाओं में से एक है। यह आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, आपका खराब मूड को अच्छा बनाता है। दर्द कम करता है और आपको तनाव के हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है।
एक रिसर्च के मुताबिक जो व्यक्ति ज्यादा हंसता है वह ज्यादा समय तक जीवित रहता है और उसका जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहता है। इसलिए हंसी के महत्व को लोगों को समझाने के लिए हर साल विश्व हंसी दिवस मनाया जाता है।
World Laughter Day: जानिए विश्व हास्य दिवस का इतिहास
विश्व हास्य दिवस पहली बार भारत में 10 मई 1998 को मुंबई में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल दुनिया भर में सबसे 'लाफ्टर योग' के संस्थापक डॉ मदन कटारिया ने की थी। मुंबई के डॉक्टर मदन कटारिया ने हंसी के ऊपर एक शोध किया और पाया कि हंसी तनाव को कम कर सकती है, मानसिक स्थिति को भी सुधार कर सकती है।
डॉ. मदन कटारिया भारत के एक फैमिली डॉक्टर हैं। जो मानते हैं कि किसी व्यक्ति के चेहरे के भाव उनकी भावनाओं पर प्रभाव डाल सकते हैं। इसी वजह से उनको हंसी योग आंदोलन शुरू करने के लिए प्रेरणा मिली थी।
विश्व हास्य दिवस को मनाने का मकसद दुनियाभर में शांति और सकारात्मक फैलाना है। इसका उद्देश्य हंसी के माध्यम से भाईचारे और दोस्ती की वैश्विक चेतना को आगे बढ़ाना है।
कई सामुदायिक समूह नियमित रूप से इंटरनेशनल लाफ्टर तकनीक का अभ्यास करते हैं जो दुनिया भर में कल्याण को बढ़ावा देती हैं। इन सामुदायिक समूहों को लाफ्टर क्लब कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications