दुबई में होने जा रहा 'विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन', दुनिया देखेगी होम्योपैथी में भारत की ताकत
World Homeopathy Summit: भारत हर क्षेत्र में गतिमान है। आज पूरे विश्व की भारत और उसके विकास पर नजरे हैं। दुनिया में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, चाहे वो शिक्षा हो, तकनीक, इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या फिर चिकित्सा का क्षेत्र हो। ऐसे ही दुबई में होने जा रहा 'विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' में एक बार फिर दुनिया होम्योपैथी में भारत की ताकत देखेगी।
दुबई का बुर्ज अल अरब 14 जुलाई को होम्योपैथ चिकित्सा जगत का गवाह बनने जा रहा है। यहां देश और दुनिया के कई होम्योपैथ चिकित्सक जुटेंगे।

इस बार वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन दुबई स्थित बुर्ज अल अरब में किया जा रहा है। इस 'विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञ इकट्ठा होंगे। विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा देशों से पहुंचे होम्योपैथ के चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। ऐसे में दुबई में भारतीय होम्योपैथ का परचम फहरेगा।
इस समिट में कवि कुमार विश्वास, फिल्मी जगत के स्टार अनुपम खेर, सांसद और भोजपुरी कलाकार रवि किशन जैसी हस्तियां बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही खेल जगत के भी नामचीन चेहरे जैसे पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली और जोंटी रोड्स गवाह बनेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से करवाया जा रहा है। बता दें कि आयोजन कंपनी बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले डॉ. नीतीश चंद्र दुबे हैं। जिन्होंने होम्योपैथी डॉक्टर होने के साथ-साथ इस कंपनी को खड़ा किया है।
बता दें कि 2022 के बाद दूसरी बार होम्योपैथ की दुनिया में इतना बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। डॉ. नीतीश दुबे की मानें तो भारत होम्योपैथी में विश्वगुरु बनने की ओर से है। उनके मुताबिक होम्योपैथी भारत का अध्यात्म और जर्मनी का विज्ञान है।












Click it and Unblock the Notifications